फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pawan Bartwal opened India's campaign with victory over Michael Douglas in World Boxing Championships

World Boxing Championships: पवन बर्तवाल का जीत के साथ आगाज, विभाजित फैसले में ब्राजील के ट्रिनडाडे को हराया

Thu, 04 Sep 2025 07:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Sep 2025 07:40 PM IST
सार

बर्तवाल ने पुरुषों के 55 किग्रा वजन वर्ग के पहले दौर में जीत दर्ज कर भारत के अभियान की विजयी शुरुआत कराई। बर्तवाल ने पेरिस ओलंपियन और 2023 पैन अमेरिकन खेलों के रजत पदक विजेता को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया।

विज्ञापन
Pawan Bartwal opened India's campaign with victory over Michael Douglas in World Boxing Championships
पवन बर्तवाल - फोटो : BFI Media

विस्तार

भारतीय मुक्केबाज पवन बर्तवाल ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की और ब्राजील के माइकल डगलस डा सिल्वा ट्रिनडाडे पर विभाजित फैसले के जरिये जीत हासिल की। बर्तवाल ने पुरुषों के 55 किग्रा वजन वर्ग के पहले दौर में जीत दर्ज कर भारत के अभियान की विजयी शुरुआत कराई। बर्तवाल ने पेरिस ओलंपियन और 2023 पैन अमेरिकन खेलों के रजत पदक विजेता को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया।
विज्ञापन


भारतीय मुक्केबाज ने पहले राउंड में 3-2 से शुरूआत की, लेकिन ब्राजील के मुक्केबाज ने दूसरे राउंड में जवाब दिया और बर्तवाल पर ताकतवर मुक्कों की झड़ी लगाकर इसे अपने नाम कर लिया। अब दोनों बराबरी पर थे। पर बर्तवाल ने निर्णायक राउंड में शिकंजा कसा और जीत पक्की कर ली। साक्षी (54 किग्रा), सनामाचा चानू (70 किग्रा) और हर्ष चौधरी (90 किग्रा) दिन में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


लवलीना को शुरुआती दौर में मिला बाई
भारत के पदक के दावेदार मुक्केबाज हितेश गुलिया (70 किग्रा), अभिनाश जामवाल (65 किग्रा), दो बार की चैंपियन निकहत जरीन (51 किग्रा) और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा) को अच्छा ड्रॉ मिला है जिससे ये शुरुआती दौर में कड़े प्रतिद्वंद्वियों के सामने नहीं होंगे। गुलिया, जामवाल और लवलीना को शुरुआती दौर में बाई मिली है जबकि, निकहत का सामना अमेरिका की जेनिफर लोजाना से होगा। मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा), पूजा रानी (80 किग्रा), नुपुर श्योराण (80+ किग्रा), जादूमणि सिंह मंडेंगबाम (50 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), लक्ष्य चाहर (80 किग्रा) और जुगनू अहलावत (85 किग्रा) अन्य मुक्केबाज हैं जिन्हें पहले दौर में बाई मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed