{"_id":"b4f7d7deb1e695718c33665f08218d03","slug":"parupalli-kashyap-enter-asian-championship-s-second-round-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे कश्यप ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
एशिया चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे कश्यप
Updated Tue, 21 Apr 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के परुपल्ली कश्यप ने दो लाख इनामी राशि की बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में सिंगापुर के जि लियांग डेरेक वोंग को सीधे गेम में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन कश्यप ने 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-13 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना चीनी ताइपे के या चिंग सू से होगा। कश्यप उसे पहले दो बार हरा चुके हैं।
विज्ञापन
पिछली बार दिल्ली के सिरी फोर्ट आडिटोरियम में पिछले महीने हुई इंडिया सुपर सीरीज में हराया था। कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा पहले दौर में चीनी ताइपे की यू पो पाइ और या चिंग सू से 17-21, 21-15, 15-21 से हार गई।
विज्ञापन
कश्यप ने कहा, ‘मैं आज उससे बेहतर रफ्तार से खेल सका। मैं अच्छी तरह से मूव कर रहा था और कुछ अच्छे आक्रामक स्ट्रोक्स और स्मैश लगाए। मेरे ड्रिबल भी अच्छे थे। मुझे सीधे गेम में जीतने की खुशी है। यह अच्छी शुरुआत रही।’