फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Paralympics: Para athletes were given a grand welcome in Delhi on their return home

Paris Paralympics: स्वदेश लौटने पर पैरा खिलाड़ियों का दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत, परिजनों ने पहनाई मालाएं

Sat, 07 Sep 2024 08:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 07 Sep 2024 08:19 PM IST
सार

पेरिस में चल रहे पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। देश पहले ही पैरा खेलों के इतिहास में अपने सबसे ज्यादा पदक जीत चुका है। भारत ने अब तक कुल 27 पदक जीते हैं। इनमें छह स्वर्ण, नौ रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं।

विज्ञापन
Paris Paralympics: Para athletes were given a grand welcome in Delhi on their return home
भारतीय एथलीट्स का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय पैरा एथलीटों का शनिवार को पेरिस से स्वदेश लौटने पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे  पर भव्य स्वागत किया गया। निशानेबाज अवनि लेखरा (स्वर्ण), मनीष नरवाल (रजत), मोना अग्रवाल (कांस्य), तीरंदाज राकेश कुमार (कांस्य), क्लब थ्रो प्रणव सूरमा (कांस्य) ने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था। 
विज्ञापन

परिजनों और प्रशंसकों ने किया भव्य स्वागत
खिलाड़ियों का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके परिजन भी मौजूद रहे। उन्होंने मालाएं पहनाईं और प्रशंसकों ने पेरिस में तिरंगा लहराने के लिए आभार जताया। पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वालीं अवनि ने कहा- पेरिस में सफर अच्छा रहा। वहीं, मनीष ने इतना प्यार देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

अवनि ने साझा किया अनुभव
स्वदेश लौटने के बाद पेरिस में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज अवनि लेखरा ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा- मुझे अच्छा लग रहा है। इस बार का सफर मुश्किल था, पिछली बार से ज्यादा मुश्किल। पहली बार कोई भी खिलाड़ी सिर्फ अनुभव हासिल करना चाहता है और किसी भी तरह की उम्मीद नहीं रखता लेकिन इस बार मुझे खुद से उम्मीदें थीं और बाकी सभी को भी। पूरे भारतीय दल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं कुछ हफ्ते आराम करुंगी जिसके बाद मैं नेशनल्स की तैयारी शुरू करुंगी।

सूरमा ने जताई खुशी
क्लब थ्रो इवेंट में रजत पदक जीतने वाले प्रणव सूरमा ने अपनी उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा-  मैं पैरालंपिक में अपने पहले मैच में पदक जीतकर खुश हूं। ओलंपिक या पैरालंपिक में भाग लेना हर एथलीट का सपना होता है और पदक जीतना सोने पर सुहागा जैसा है। मैंने पहले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और अब पैरालंपिक में रजत पदक ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है।  मैं अपनी गलतियों पर काम करूंगा और अगली बार बेहतर प्रदर्शन करूंगा। पैरालंपिक में हमारा प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा है। प्रतिस्पर्धा बेहद कठिन हो गई है, इसलिए हमें हर समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

मनीष नरवाल का बयान
पैरालंपिक शूटिंग में रजत पदक विजेता मनीष नरवाल ने कहा- इस बार अपने पिछले प्रदर्शन को बरकरार रखने और सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव था। प्रतिस्पर्धा दिन-प्नतिदिन कठिन होती जा रही है।

रुबीना ने पदक जीतने पर की मन की बात
निशानेबाजी में कांस्य पदक विजेता रुबीना फ्रांसिस ने पीएम से मुलाकात पर बात की। उन्होंने कहा- इस पदक के साथ जो जिम्मेदारी मिली है, उसे मैं प्रेरणा के रूप में लूंगी। इस सफर में मैं अकेली नहीं थी, हर पदक के पीछे पूरी टीम होती है। 8 साल के अपने सफर में मैंने इस टीम के साथ अच्छे और बुरे दोनों दौर देखे हैं। मैं तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी से मिलूंगी लेकिन मेरा उत्साह पहली बार जैसा ही है।

पेरिस में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन 
पेरिस में चल रहे पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। देश पहले ही पैरा खेलों के इतिहास में अपने सबसे ज्यादा पदक जीत चुका है। भारत ने अब तक कुल 27 पदक जीते हैं। इनमें छह स्वर्ण, नौ रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। ऊंची कूद के खिलाड़ी प्रवीण कुमार, निशानेबाज अवनि लेखरा, भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल, तीरंदाज हरविंदर सिंह, बैडमिंटन स्टार नितेश कुमार और क्लब थ्रोअर धरमबीर नैन ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ पदक टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में था, जहां देश ने पांच स्वर्ण समेत 19 पदक जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed