फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Paralympics champion Kumar Nitesh and Sukant Kadam secured gold medals in Spanish Para Badminton

Para Badminton: स्पेनिश पैरा बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, सुकांत-नितेश ने जीते स्वर्ण पदक

Mon, 10 Mar 2025 08:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Mar 2025 08:19 PM IST
सार

नितेश ने एसएल3 वर्ग के फाइनल में जापान के डेसुके फुजिहारा पर 21-19, 21-19 से जीत दर्ज की। वहीं, सुकांत ने एसएल4 वर्ग में हमवतन तरुण को 21-13, 21-10 से हराया।

विज्ञापन
Paris Paralympics champion Kumar Nitesh and Sukant Kadam secured gold medals in Spanish Para Badminton
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पेरिस पैरालंपिक के चैंपियन खिलाड़ी कुमार नितेश और सुकांत कदम ने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टू में शानदार प्रदर्शन किया और क्रमशः एसएल3 तथा एसएल4 वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। यह टूर्नामेंट स्पेन के विटोरिया में आयोजित हो रहा है। नितेश ने एसएल3 वर्ग के फाइनल में जापान के डेसुके फुजिहारा पर 21-19, 21-19 से जीत दर्ज की। वहीं, सुकांत ने एसएल4 वर्ग में हमवतन तरुण को 21-13, 21-10 से हराया। एसएच6 वर्ग में नित्याश्रे ने पोलैंड के स्जमिगेल को फाइनल में हराकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


पुरुष युगल में नितेश कुमार और तरुण ने भारत के जगदीश दिल्ली और नवीन शिवकुमार को 21-14, 23-25, 22-20 से हराया। मिश्रित युगल स्पर्धाओं में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया। कृष्णा नागर और नित्याश्रे ने इंग्लैंड के शेफर्ड और चूंग को 21-14, 21-11 से हराकर एसएच6 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। नितेश कुमार ने मनीषा रामदास के साथ मिलकर एसएल3-एसयू5 श्रेणी में भारत के खाते में एक और स्वर्ण पदक डाला। उन्होंने स्वीडन के रिकड निल्सन और डेनमार्क की हेलो सोफी सागोय को 21-9, 21-15 से हराया। अल्फिया जेम्स ने महिला एकल फाइनल में स्विट्जरलैंड की इलारिया ओल्गियाती को कड़ी टक्कर दी लेकिन उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed