{"_id":"66b0ca739649d24db9001e49","slug":"paris-olympics-who-is-anantjeet-singh-naruka-won-qualification-of-skeet-mixed-event-raised-hopes-of-a-medal-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics 2024: कौन हैं अनंतजीत सिंह नरुका? स्कीट मिश्रित स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में जीते, पदक से चूके","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics 2024: कौन हैं अनंतजीत सिंह नरुका? स्कीट मिश्रित स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में जीते, पदक से चूके
Mon, 05 Aug 2024 06:20 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:20 PM IST
सार
अनंतजीत सिंह नरुका का जन्म एक जुलाई 1998 को जयपुर में हुआ था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच पर अपनी चमक बिखेरकर देश का नाम रोशन किया। 2015 में उन्होंने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय शॉटगन चैंपियनशिप में पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
अनंतजीत सिंह नरुका
- फोटो : twitter
विस्तार
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को अनंतजीत सिंह नरुका ने महेश्वरी चौहान के साथ स्कीट मिश्रित स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया, लेकिन चीन की जोड़ी ने उन्हें 44-43 के स्कोर से हरा दिया। भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कौन हैं अनंतजीत सिंह नरुका?
अनंतजीत सिंह नरुका का जन्म एक जुलाई 1998 को जयपुर में हुआ था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच पर अपनी चमक बिखेरकर देश का नाम रोशन किया। 2015 में उन्होंने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय शॉटगन चैंपियनशिप में पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। नरुका ने एशियन गेम्स 2023 में पुरुष स्कीट व्यक्तिगत स्पर्धा में देश के लिए पहला रजत पदक जीता था। अब उन्होंने महेश्वरी चौहान के साथ स्कीट मिश्रित स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

नरुका की उपलब्धियां
26 वर्षीय निशानेबाज को राजस्थान सरकार की तरफ से राजस्थान गौरव पुरस्कार (2023) और एचएच महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय पुरस्कार (2020) से सम्मानित किया जा चुका है। नरुका के पिता दलपत सिंह भी स्कीट निशानेबाज थे। उनसे प्रभावित होकर अनंतजीत ने 2012 में निशानेबाजी में हाथ आजमाना शुरू किया और 2013 में पहली प्रतियोगिता में भाग लिया था।
नारुका ने कुवैत में 2024 एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया था। उन्होंने चैंपियनशिप में पुरुषों की स्कीट टीम में गुरजोत खंगुरा और मुनेक बट्टुला के साथ कांस्य पदक भी जीता था।
अनंत ने पिछले साल एशियाई खेलों में दो पदक जीते थे- स्कीट में रजत, पुरुष स्कीट टीम में अंगद वीर सिंह और गुरजोत खंगुरा के साथ कांस्य पदक जीता था। उन्होंने कोरिया गणराज्य के चांगवोन में 2023 एशियाई चैंपियनशिप में स्कीट टीम (पुरुष और मिश्रित) में दो स्वर्ण पदक जीते। अपने करियर के शुरुआती चरण में, नरुका ने सुहल में 2013 आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता था।