फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Sports Arbitration will give its decision on whether Vinesh Phogat will get medal or not

Olympics: विनेश को पदक मिलेगा या नहीं, इस पर खेल पंचाट आज सुनाएगा फैसला, फोगाट ने CAS से रजत देने की अपील की

Fri, 09 Aug 2024 10:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 09 Aug 2024 10:10 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने विनेश को अपने वकील नियुक्त करने को कहा है। इसी वजह से सुनवाई गुरुवार की जगह अब शुक्रवार को होगी।

विज्ञापन
Paris Olympics: Sports Arbitration will give its decision on whether Vinesh Phogat will get medal or not
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/

विस्तार

भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) के सामने खुद को रजत पदक देने की अपील की है। इस अपील को खेल पंचाट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। खेल पंचाट शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है और अपना फैसला सुना सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने विनेश को अपने वकील नियुक्त करने को कहा है। इसी वजह से सुनवाई गुरुवार की जगह अब शुक्रवार को होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनवाई भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे होगी। दरअसल, विनेश ने मंगलवार को लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, बुधवार को उनके वजन को मापा गया तो वह 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। 
विज्ञापन

खेल पंचाट ने विनेश का पक्ष रखने के लिए चार वकीलों की पेशकर की थी। ये सभी पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए खेल पंचाट के निःशुल्क वकील हैं। हालांकि, भारतीय दल ने इसे स्वीकार नहीं किया और सुनवाई के लिए भारतीय वकील नियुक्त करने के लिए समय मांगा। इस पर कोर्ट ने उन्हें समय देते हुए सुनवाई शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी। खेल पंचाट दुनिया भर में खेलों के मामलों को सुलझाने के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र संस्था है। इसका काम खेल से जुड़े सभी कानूनी विवादों का निपटारा करना है। इसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के लॉजेन में है। इसकी अदालतें न्यूयॉर्क, सिडनी और लॉजेन में स्थित हैं। पेरिस में ओलंपिक को देखते हुए अस्थायी अदालतें वहां भी स्थापित की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विनेश ने इस जगह अपील कर खुद को कम से कम रजत देने के लिए कहा है। फाइनल में हारने पर विनेश रजत जीततीं, लेकिन फैंस उनसे गोल्ड की उम्मीद लगाए बैठे थे। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स के मुताबिक, विनेश ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 51 मिनट पर खेल पंचाट के सामने अपील दायर की। उन्होंने संयुक्त रूप से रजत पदक देने की मांग की है। विनेश ने स्वर्ण पदक का मैच खेलने देने की मांग भी की थी। हालांकि, खेल पंचाट ने यह अपील खारिज कर दी। खेल पंचाट ने कहा- हम फाइनल मैच को नहीं रोक सकते। खेल पंचाट शुक्रवार को फैसला सुनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed