फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Satwik-Chirag will prepare for the Olympics with these famous pairs, will practice in INDIA

Paris Olympics: ओलंपिक के लिए इन नामी जोड़ियों के साथ तैयारी करेंगे सात्विक-चिराग, देश में ही करेंगे प्रैक्टिस

Fri, 10 May 2024 09:26 AM IST
Mayank Tripathi हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 10 May 2024 09:26 AM IST
सार

सात्विक और चिराग ने विदेश की बजाय देश में ओलंपिक की तैयारियां करने का फैसला लिया है। अलेक्जेंडर डन और एडम हाल के साथ सात्विक और चिराग 22 से 30 जून तक मुंबई में तैयारियां करेंगे, जबकि आगुंग और एंग्रियावान के साथ दोनों पांच से 20 जुलाई तक हैदराबाद में तैयारियां करेंगे।

विज्ञापन
Paris Olympics: Satwik-Chirag will prepare for the Olympics with these famous pairs, will practice in INDIA
सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : twitter

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में पदक की दावेदार राष्ट्रमंडल और एशियाड स्वर्ण विजेता बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को ओलंपिक की तैयारियां दो नामी विदेशी जोड़ियां कराएंगी। ये दोनों जोड़ियां यूरोपियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता स्कॉटलैंड के अलेक्जेंडर डन-एडम हाल और थॉमस कप पदक विजेता इंडोनेशिया के रेन आगुंग-बेरी एंग्रियावान हैं। सात्विक-चिराग इन दोनों जोड़ियों के साथ पेरिस की तैयारियां मुंबई और हैदराबाद में अंजाम देंगे। दोनों ही जोड़ियों को सात्विक-चिराग और उनके डेनमार्क के कोच मथायस बोए की सिफारिश पर बुलाया जा रहा है। साई ने दोनों की तैयारियों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है, जिस पर तकरीबन साढ़े छह लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


जून और जुलाई आएंगी विदेशी जोड़ियां
सात्विक और चिराग ने विदेश की बजाय देश में ओलंपिक की तैयारियां करने का फैसला लिया है। अलेक्जेंडर डन और एडम हाल के साथ सात्विक और चिराग 22 से 30 जून तक मुंबई में तैयारियां करेंगे, जबकि आगुंग और एंग्रियावान के साथ दोनों पांच से 20 जुलाई तक हैदराबाद में तैयारियां करेंगे। इसके बाद यहीं से दोनों पेरिस रवाना होंगे। मथायस बोए दोनों को कोरियाई जोड़ी के साथ तैयारियां कराना चाहते थे। कोरियाई जोड़ी ने 10 हजार अमेरिकी डॉलर की मांग की। इस पर बात नहीं बनी। इंडोनेशियाई जोड़ी चार हजार डॉलर में आ रही है।
विज्ञापन


हैदराबाद में बैडमिंटन खिलाड़ियों की तैयारियों के लिए इंडोनेशिया के तीन स्पारिंग पार्टनर (तैयारी कराने वाले) अनुबंधित किए गए थे। सात्विक और चिराग भी इनके साथ तैयारी करते थे, लेकिन इनमें से दो वापस चले गए, जिसके चलते सात्विक-चिराग को तैयारियों के लिए नए सिरे से योजना बनानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed