फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: 'Human touch in case of Vinesh', statement of International Olympic Association President Bach

Paris Olympics: 'विनेश के मामले में मामले में मानवीय टच', अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थॉमस बाक का बयान

Sat, 10 Aug 2024 12:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 10 Aug 2024 12:25 AM IST
सार

बाक ने यहां आईओसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'मुझे उस पहलवान के लिए सहानुभूति है, यह स्पष्ट रूप से एक मानवीय टच है। अब, यह (अपील) सीएएस में है। हम अंत में सीएएस के फैसले का पालन करेंगे। लेकिन फिर से, अंतरराष्ट्रीय (कुश्ती) महासंघ को अपनी व्याख्या, अपने नियम लागू करने होंगे। यह उनकी जिम्मेदारी है।'

विज्ञापन
Paris Olympics: 'Human touch in case of Vinesh', statement of International Olympic Association President Bach
विनेश फोगाट - फोटो : PTI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने शुक्रवार को कहा कि ओलंपिक फाइनल से अयोग्य करार दिये जाने के फैसले को खेल पंचाट में चुनौती देने वाली विनेश फोगट के लिए उन्हें सहानुभूति है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कुछ स्थितियों में छोटी रियायतें देने के बाद कोई सीमा कहां खींचेगा। 29 वर्षीय विनेश को बुधवार को 50 किग्रा वर्ग महिला कुश्ती के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने सीएएस में अपनी अयोग्यता के खिलाफ अपील की, जिसमें मांग की गई कि उन्हें खेल से संन्यास लेने से पहले संयुक्त रजत पदक दिया जाए।
विज्ञापन


बाक ने यहां आईओसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'मुझे उस पहलवान के लिए सहानुभूति है, यह स्पष्ट रूप से एक मानवीय टच है। अब, यह (अपील) सीएएस में है। हम अंत में सीएएस के फैसले का पालन करेंगे। लेकिन फिर से, अंतरराष्ट्रीय (कुश्ती) महासंघ को अपनी व्याख्या, अपने नियम लागू करने होंगे। यह उनकी जिम्मेदारी है।'
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या एक भार वर्ग में दो रजत पदक दिए जा सकते हैं, बाक ने कहा, 'नहीं, अगर आप इस तरह के सामान्य तरीके से पूछ रहे हैं। लेकिन मुझे इस व्यक्तिगत मामले पर टिप्पणी करने की अनुमति दें। वहां अंतरराष्ट्रीय महासंघ के नियमों का पालन किया जाना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय महासंघ, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू ) यह निर्णय ले रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक ने कहा कि 100 ग्राम अधिक वजन एक आम आदमी को ज्यादा नहीं लग सकता है, लेकिन पूछा कि क्या ऐसी छूट ट्रैक इवेंट पर लागू होगी, जहां परिणाम कभी-कभी एक सेकंड के हजारवें हिस्से से तय होते हैं। उन्होंने कहा ,’महासंघ या इस तरह का निर्णय लेने वाले किसी भी व्यक्ति को देखते हुए, आप कब और कहां कटौती करते हैं? क्या आप कहते हैं कि 100 ग्राम के साथ, हम इसे देते हैं लेकिन 102 (ग्राम) के साथ, हम इसे नहीं देते हैं?'

बाक ने आगे कहा, 'फिर आप उन खेलों में क्या करते हैं जहां आपके पास एक सेकंड के हजारवें हिस्से का अंतर होता है (ट्रैक इवेंट में)। क्या आप तब भी इस तरह के विचार-विमर्श को लागू करते हैं?' विनेश और उनके सहयोगी स्टाफ ने उनके वजन को निर्धारित सीमा के भीतर लाने के लिए हर संभव उपाय किए।


इन उपायों में उसके बाल काटना, उसे भोजन या तरल पदार्थ से पूरी तरह दूर रखना और अतिरिक्त वजन कम करने के लिए पूरी रात कसरत करना शामिल था। अत्यधिक उपायों के कारण निर्जलीकरण के कारण उसे अंततः खेलगांव के पॉलीक्लिनिक में आईवी ड्रिप पर रहना पड़ा। कुश्ती से अपने संन्यास की घोषणा करते हुए, विनेश ने कहा कि उसके पास आगे जारी रखने के लिए ताकत नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed