फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics Disappointments in Race Walk Archery Anjum, Sifat failed to qualify in finals of Shooting 3P

Paris Olympics: एथलेटिक्स में खराब शुरुआत, फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके अंजुम-सिफत, प्रवीण जाधव भी हारे

Thu, 01 Aug 2024 06:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 01 Aug 2024 06:45 PM IST
सार

20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में भारतीय पुरुष और महिला एथलीटों का प्रदर्शन निराशाजन रहा। दूसरी तरफ, महिला निशानेबाज अंजुम मौदगिल और सिफत कौर भी प्रभावित नहीं कर सकीं, जबकि तीरंदाज प्रवीण जाधव को व्यक्गित वर्ग में हार मिली। 

विज्ञापन
Paris Olympics Disappointments in Race Walk Archery Anjum, Sifat failed to qualify in finals of Shooting 3P
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : India At Paris 2024 Olympics

विस्तार

भारतीय टीम के लिए पेरिस ओलंपिक में छठा दिन मिलाजुला रहा। निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने जहां देश को तीसरा पदक दिलाया, वहीं भारत की एथलेटिक्स में शुरुआत अच्छी नहीं रही और 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में भारतीय पुरुष और महिला एथलीटों का प्रदर्शन निराशाजन रहा। दूसरी तरफ, महिला निशानेबाज अंजुम मौदगिल और सिफत कौर भी प्रभावित नहीं कर सकीं, जबकि तीरंदाज प्रवीण जाधव को व्यक्गित वर्ग में हार मिली। 
विज्ञापन

अंजुम-सिफत 3पी फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में विफल
भारतीय निशानेबाज अंजुम मौदगिल और सिफत कौर सामरा पेरिस ओलंपिक की महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहीं। अंजुम 18वें और सिफत 31वें स्थान पर रहीं। अपने दूसरे ओलंपिक में भाग ले रही अंजुम ने महिलाओं की 3पी स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में 584 अंक हासिल किए, जबकि सिफत ने 575 अंक जुटाए। एशियाई खेलों की मौजूदा चैंपियन सिफत ने स्टैंडिंग में खराब प्रदर्शन कर 93 और 94 अंक हासिल किए जिससे वह निचले स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

20 किमी पैदल चाल में निराशाजनक प्रदर्शन
भारतीय खिलाड़ियों का पेरिस ओलंपिक खेलों की पुरुष और महिला दोनों वर्ग की 20 किलोमीटर पैदल चाल में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। पुरुष वर्ग में विकास सिंह और परमजीत सिंह जहां क्रमश: 30वें और 37वें स्थान पर रहे, वहीं राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अक्षदीप सिंह छह किमी के बाद रेस से हट गए। विकास ने एक घंटा 22 मिनट और 36 सेकेंड का समय लिया, जबकि परमजीत ने 1:23:48 में फिनिश लाइन पार की। महिला वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक प्रियंका गोस्वामी 41वें स्थान पर रहीं। उन्होंने एक घंटा 39 मिनट और 55 सेकेंड का समय निकाला जो उनके इस सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक घंटा 29 मिनट 48 सेकेंड से काफी खराब प्रदर्शन है।  
विज्ञापन

पहले ही दौर में हारे प्रवीण जाधव
भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव व्यक्तिगत पुरुष रिकर्व स्पर्धा के पहले दौर में चीन के काओ वेनचाओ के खिलाफ सीधे सेट में हार के साथ पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गए। जाधव को राउंड ऑफ 64 में 0-6 (28-29 29-30 27-28) से शिकस्त का सामना करना पड़ा। जाधव की हार के साथ पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय अभियान समाप्त हो गया क्योंकि अनुभवी तरुणदीप राय और धीरज बोम्मदेवरा पहले ही अपने नॉकआउट मैच हार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed