फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024 Javelin Throw Final Silver Medal Winner Neeraj Chopra Injury Timeline Updates in Hindi

Neeraj Chopra: चोट की वजह से गोल्ड से चूके नीरज? कॉमनवेल्थ गेम्स से हुए थे बाहर, एडक्टर की समस्या बनी सिर दर्द

Fri, 09 Aug 2024 01:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 09 Aug 2024 01:26 PM IST
सार

माना जा रहा है कि चोट की वजह से वह टोक्यो के प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए और लय से बाहर होने के कारण नीरज ने पांच फाउल किए। मुकाबले के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह चोट को लेकर चिंतित थे।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Javelin Throw Final Silver Medal Winner Neeraj Chopra Injury Timeline Updates in Hindi
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार दूसरी बार ओलंपिक में पदक जीतने में कामयाब हुए। ऐसा करने वाले वह स्वतंत्र भारत के पहले एथलीट बन गए। उन्होंने  89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता। हालांकि, वह टोक्यो ओलंपिक के अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए। उन्होंने पांच फाउल किए।
विज्ञापन


विज्ञापन

Paris Olympics 2024 Javelin Throw Final Silver Medal Winner Neeraj Chopra Injury Timeline Updates in Hindi
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज ट्रैक एंड फील्ड में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। 1900 में एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीतने वाले नॉर्मन प्रिचर्ड ब्रिटिश मूल के थे। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले ही उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी और वह सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे। 

Paris Olympics 2024 Javelin Throw Final Silver Medal Winner Neeraj Chopra Injury Timeline Updates in Hindi
नीरज चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala
टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज ने 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम 84.62 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे थे। हालांकि, पेरिस में नदीम ने शानदार वापसी करते हुए 92.97 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं, नीरज ने इस दौरान पांच फाउल किए। 
विज्ञापन

Paris Olympics 2024 Javelin Throw Final Silver Medal Winner Neeraj Chopra Injury Timeline Updates in Hindi
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
माना जा रहा है कि चोट की वजह से वह टोक्यो के प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए और लय से बाहर होने के कारण नीरज ने पांच फाउल किए। मुकाबले के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह चोट को लेकर चिंतित थे। मुकाबले के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह चोट के डर से उतना जोर भी नहीं लगा पाते हैं। फाइनल के दौरान भी उनके दिमाग में यही चल रहा था। 

Paris Olympics 2024 Javelin Throw Final Silver Medal Winner Neeraj Chopra Injury Timeline Updates in Hindi
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज पिछले कुछ वर्षों से ग्रोइन स्ट्रेन (पेट का निचला हिस्सा और जननांग के आसपास जांघों की मांसपेशियां) की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दौरान नीरज को बाहर होना पड़ा था। वहीं, इस साल उन्हें एडक्टर (जांघों से जोड़ने वाली मांसपेशियां) की समस्या ने भी काफी परेशान किया। इस साल उन्होंने सिर्फ तीन प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।
नीरज ने मुकाबले के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैंने इस चोट के साथ पहले ही 89.94 मीटर (2022 में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ) फेंका है। जब मैं फेंकता हूं, तो मैं हमेशा अपनी चोट पर लगभग 50 प्रतिशत ध्यान केंद्रित करता हूं। हमें ज्यादातर तकनीक पर ध्यान देना होता है, लेकिन इस चोट के साथ यह मेरे लिए वाकई मुश्किल है। डॉक्टरों ने मुझे पिछले साल सर्जरी करवाने के लिए कहा था। खीच रहा हूं अभी तक (मैं अब तक खुद को खींच रहा हूं)। तब से उपचार चल रहे हैं। लेकिन हमें एक बड़ा फैसला लेना होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed