{"_id":"66a7f58db615f45e0b06a8b3","slug":"paris-olympics-2024-indian-star-manika-beats-frances-preethika-4-0-reaches-round-of-16-creates-history-2024-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics 2024: भारतीय स्टार मनिका ने फ्रांस की प्रीथिका को 4-0 से हराया, राउंड 16 में पहुंची, रचा इतिहास","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics 2024: भारतीय स्टार मनिका ने फ्रांस की प्रीथिका को 4-0 से हराया, राउंड 16 में पहुंची, रचा इतिहास
Tue, 30 Jul 2024 01:33 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:33 AM IST
सार
मनिका ओलंपिक में राउंड 16 के दौर में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। अब उनका मुकाबला राउंड 16 में मिउ हिरानो या चेंगझू झू से होगा।
विज्ञापन
मनिका बत्रा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनिका बत्रा का पेरिस ओलंपिक में दमदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भारतीय खिलाड़ी ने फ्रांस की प्रीथिका पावड़े को लगातार चार गेमों में हराकर महिला एकल के राउंड 16 में अपनी जगह पक्की कर ली। बत्रा ने 11-9, 11-6, 11-9, 11-7 से राउंड 32 में पावड़े को हराया। अपनी इस जीत के साथ मनिका ओलंपिक में राउंड 16 के दौर में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं।
टूर्नामेंट में 18वीं वरीयता प्राप्त और विश्व में 28वें स्थान पर काबिज 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मनिका ने इससे पहले पेरिस ओलंपिक में विश्व की 103वें नंबर की खिलाड़ी ग्रेट ब्रिटेन की अन्ना हर्सी पर 11-8, 12-10, 11-9, 9-11, 11-5 अपनी पहली जीत हासिल की थी।

मनिका बत्रा ने प्रीथिका पावड़े को हराया
- फोटो : @TheKhelIndia
मनिका को पहले गेम में बायें हाथ की खिलाड़ी के खिलाफ सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई और यह काफी करीबी मुकाबला रहा। मनिका ने अखिरी तीन अंक अपने नाम कर इसे 11-9 से जीता। दूसरे गेम की शुरुआत में भी मुकाबला काफी करीबी था, लेकिन 6-6 की बराबरी के बाद मनिका ने प्रीथिका को कोई मौका नहीं दिया और 11-6 से वह जीत गई।
भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम की लय तीसरे गेम में जारी रखते हुए पांच अंक की बढ़त बनाई, लेकिन प्रीथिका ने लगातार चार अंक हासिल कर स्कोर को 9-10 कर दिया। प्रीथिका दबाव में गेंद को नेट पर खेल गई और मनिका ने 11-9 से इस गेम को जीत लिया। मनिका ने चौके गेम में 6-2 की बढ़त के साथ अच्छी शुरुआत को 10-4 में बदल कर छह मैच प्वाइंट हासिल किए।
प्रीथिका तीन मैच प्वाइंट बचाने में सफल रही, लेकिन मनिका ने चौथे अंक को भुनाकर मैच अपने नाम किया। प्री क्वार्टर फाइनल में मनिका की भिड़ंत जापान की आठवीं वरीय हिरोनो मियू और हांगकांग की झू चेंगझू के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगी।