फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Indian hockey team member Amit Rohidas honored by Odisha government, CM praised

Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम के सदस्य अमित रोहिदास को ओडिशा सरकार ने किया सम्मानित, सीएम ने की तारीफ

Sat, 17 Aug 2024 10:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 17 Aug 2024 10:22 PM IST
सार

ओडिशा सरकार ने रोहिदास को चार करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, सपोर्ट स्टाफ को 10-10 लाख रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Indian hockey team member Amit Rohidas honored by Odisha government, CM praised
मुख्यमंत्री के साथ अमित रोहिदास - फोटो : ANI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे अमित रोहिदास को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोक सेवा भवन में सम्मानित किया। वह भारतीय पुरुष हॉकी टीम में ओडिशा के एकमात्र खिलाड़ी हैं। समारोह के दौरान माझी ने रोहिदास की प्रशंसा करते हुए उन्हें राज्य का गौरव बताया। 
विज्ञापन


सीएम ने की रोहिदास की तारीफ
सीएम ने अमित को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और साथ ही हॉकी के समर्थन को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम की स्पांसरशिप 2036 ओलंपिक तक जारी रहेगी। रोहिदास ने मुख्यमंत्री को ओलंपिक जर्सी भेंट की।
विज्ञापन


ओडिशा सरकार ने किया बड़ा एलान
मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ युक्त जर्सी ओडिशा के हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। इससे पहले ओडिशा सरकार ने रोहिदास को चार करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, सपोर्ट स्टाफ को 10-10 लाख रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed