{"_id":"66ab98f1330ba651f70febb4","slug":"paris-olympics-2024-diksha-dagars-car-met-with-an-accident-mother-admitted-to-hospital-2024-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics 2024: ओलंपिक के बीच आई बुरी खबर, दीक्षा डागर की कार का हुआ एक्सीडेंट, मां अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics 2024: ओलंपिक के बीच आई बुरी खबर, दीक्षा डागर की कार का हुआ एक्सीडेंट, मां अस्पताल में भर्ती
Thu, 01 Aug 2024 07:47 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:47 PM IST
सार
दीक्षा के पिता ने आगे बताया कि उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। हालांकि, दीक्षा सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
दीक्षा डागर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक के बीच भारतीय प्रशंसकों के लिए दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर कार दुर्घटना का शिकार हो गईं। हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। उनकी मां घायल हो गई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दीक्षा डागर
- फोटो : ANI
दीक्षा की कार हुई दुर्घटना का शिकार
भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर मंगलवार को इंडिया हाउस में एक समारोह से लौट रहीं थीं। इस दौरान कार में उनके माता-पिता और भाई सवार थे, तभी एक अन्य गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद दीक्षा के पिता कर्नल नरिंदर डागर ने बताया कि दीक्षा पूरी तरह ठीक हैं और तय कार्यक्रम के अनुसार स्पर्धा में भाग लेंगी।

मां के लगी चोट, अस्पताल में भर्ती
दीक्षा के पिता ने आगे बताया कि उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। वहीं, एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि उनकी कार मुड़ रही थी तभी लाइट जली और पास में खड़ी एंबुलेंस के कारण दूसरी तरफ खड़ी कार दीक्षा के ड्राइवर को दिखाई नहीं दी और दोनों कारों की टक्कर हो गई। दीक्षा पेरिस में अपने दूसरे ओलंपिक में हिस्सा लेंगी जिसमें महिला स्पर्धा सात अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगी।