फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024 Day 7 India Schedule Games Shooting Archery India vs Australia Hockey Match

Paris Olympics Day 7 Schedule: मनु 25 मी. पिस्टल क्वालिफिकेशन में लगाएंगी जोर, लक्ष्य की नजरें सेमीफाइनल पर

Thu, 01 Aug 2024 08:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 01 Aug 2024 08:02 PM IST
सार

Paris Olympics 2024 India Schedule Day 7 : मनु से एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की आस रहेगी, जबकि एचएस प्रणय को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की नजरें सेमीफाइनल में पहुंचने पर टिकी होंगी।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Day 7 India Schedule Games Shooting Archery India vs Australia Hockey Match
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में अब तक दो पदक जीत चुकीं महिला निशानेबाज मनु भाकर पेरिस खेलों के सातवें दिन शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में उतरेंगी। मनु से एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की आस रहेगी, जबकि एचएस प्रणय को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की नजरें सेमीफाइनल में पहुंचने पर टिकी होंगी। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने उतरेगी। 
विज्ञापन

पदक के करीब पहुंचने उतरेंगे लक्ष्य
भारत की बैडमिंटन में सबसे बड़ी उम्मीद में से एक लक्ष्य सेन की नजरें सेमीफाइनल में पहुंचने पर टिकी होंगी। लक्ष्य अगर क्वार्टर फाइनल की चुनौती पार करने में सफल रहे तो वह पदक के करीब पहुंच जाएंगे। लक्ष्य अगर इस मैच के बाद अगला मुकाबला भी जीतने में सफल रहे तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेंगे। अगर उनका सफर सेमीफाइनल में समाप्त हुआ तो उन्हें कांस्य पदक के लिए खेलना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी करना चाहेगी भारतीय हॉकी टीम
भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में अब तक अजेय चल रही थी, लेकिन बेल्जियम ने पूल बी में उसका यह अभियान थाम दिया। भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुका है और नॉकआउट दौर से पहले टीम वापसी करना चाहेगी। भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी गलतियों में सुधार करने का मौका रहेगा। 
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक के सातवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है...

गोल्फ
- पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले दूसरा दौर: शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर (दोपहर 12.30 बजे से)

निशानेबाजी
- 25 मीटर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: ईशा सिंह, मनु भाकर (दोपहर 12.30 बजे से)
- स्कीट पुरुष क्वालिफिकेशन-पहला दिन: अनंतजीत सिंह नारुका (दोपहर 1.00 बजे से) 

तीरंदाजी
- मिक्स्ड टीम 1/8 एलिमिनेशन दौर: भारत बनाम इंडोनेशिया (अंकिता भकत/धीरज बोम्मादेवरा बनाम डियांडा कोरुनिसा/आरिफ पांगेस्तू) (दोपहर 1.20 बजे से)

जूडो
- महिला +78 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ-32: तुलिका मान बनाम इडालिस ओरटिड्ज (दोपहर 1.30 बजे से)

सेलिंग 
- महिला डिंघी रेस-3: नेत्रा कुमानन (दोपहर 3.45 बजे से) 
- पुरुष डिंघी रेस-3: विष्णु सरवानेन (शाम 7.05 बजे से) 

हॉकी
- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ग्रुप चरण मुकाबला (शाम 4.45 बजे से) 

बैडमिंटन
- पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चू टिन चेन (शाम 6.30 बजे से) 

एथलेटिक्स
- महिला 5000 मीटर हीट-1: अंकिता ध्यानी (रात 9.40 बजे से)
- महिला 5000 मीटर हीट-2: पारुल चौधरी ( रात 10.06 बजे से) 
- पुरुष गोला फेंक क्वालिफिकेशन: तजिंदरपाल सिंह तूर (रात 11.40 बजे से)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed