फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024 Day 2 India Schedule Games Badminton Shooting Table Tennis Archery Aquatics Boxing

Paris Olympics Day 2 Schedule: मनु भाकर से रहेगी पहले पदक की उम्मीद, सिंधू और निकहत भी शुरू करेंगी अभियान

Sat, 27 Jul 2024 07:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Jul 2024 07:08 PM IST
सार

Paris Olympics 2024 India Schedule Day 2 : आत्मविश्वास से भरी मनु भाकर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक खेलों में भारत के अन्य निशानेबाजों की खराब शुरुआत को पीछे छोड़कर 10 मीटर महिला एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Day 2 India Schedule Games Badminton Shooting Table Tennis Archery Aquatics Boxing
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने पेरिस ओलंपिक की शुरुआत कर दी है। महिला निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक की उम्मीद बरकरार रखी है, जबकि भारत ने 10 मीटर पुरुष एयर पिस्टल और राइफल मिश्रित टीम इवेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया और इन दोनों वर्ग में कोई भारतीय निशानेबाज फाइनल में भी जगह नहीं बना सका। अब रविवार को मनु से पहले पदक की उम्मीद रहेगी, जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और निकहत जरीन भी दूसरे दिन से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। 
विज्ञापन

मनु पहली बार फाइनल में
आत्मविश्वास से भरी मनु भाकर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक खेलों में भारत के अन्य निशानेबाजों की खराब शुरुआत को पीछे छोड़कर 10 मीटर महिला एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। भाकर ने क्वालिफिकेशन में 580 का स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें हंगरी की निशानेबाज वेरोनिका मेजर 582 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं। अब आठ निशानेबाजों के फाइनल में मनु से पदक की उम्मीद रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे पदक के लिए अभियान शुरू करेंगी सिंधू
महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने 2016 रियो ओलंपिक और टोक्यो 2020 में पदक जीते थे। अब उनसे लगातार तीसरी बार इन खेलों में पदक जीतने की आस रहेगी। सिंधू मालदीव की एफएन अब्दुल रज्जाक के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। 
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है...

निशानेबाजी
- महिला10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: इलावेनिल वलारिवन (दोपहर 12:45 बजे)
- पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता (दोपहर 2:45 बजे)
- महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल: मनु भाकर (दोपहर 3:30 बजे)

बैडमिंटन
- महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधू बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक (दोपहर 12:50 बजे से)
- पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणय बनाम फैबियान रोथ (रात आठ बजे से)

रोइंग
- पुरुष एकल स्कल (रेपेचेज दो): बलराज पंवार (दोपहर 1:18 बजे)

टेबल टेनिस
- महिला एकल (दूसरा दौर): श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग (दोपहर 12:15 बजे से)
- महिला एकल (दूसरा दौर): मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से  (दोपहर 12:15 बजे से)
- पुरुष एकल (दूसरा दौर): शरथ कमल बनाम डेनी कोजुल (दोपहर 3:00 बजे से)

तैराकी
- पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2): श्रीहरि नटराज (दोपहर 3:16 बजे से)
- महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 1): धीनिधि देसिंगु (दोपहर 3:30 बजे से)

मुक्केबाजी
- निकहत जरीन महिला 50 किग्रा (दोपहर 3:50 बजे से) 

तीरंदाजी
- महिला टीम क्वार्टर फाइनल : अंकिता भकत, भजन कौर और दीपिका कुमारी (शाम 5:45 बजे से)  
- महिला टीम सेमीफाइनल: (क्वालिफाई करने पर)  शाम 7:17 बजे से  
- महिला टीम पदक चरण के मैच: (क्वालिफाई करने पर) रात 8:18 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed