फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024 Day 1 India Schedule Matches Badminton Shooting Table Tennis India vs New Zealand Hockey

Paris Olympics: सात स्पर्धाओं में 18 भारतीय खिलाड़ी शुरू करेंगे अभियान, पहले दिन निशानेबाजी में पदक की उम्मीद

Sat, 27 Jul 2024 11:07 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 27 Jul 2024 11:07 AM IST
सार

Paris Olympics 2024 India Schedule Day 1 : दोपहर 12:30 बजे से शुरू होने वाले इवेंट में बलराज पंवार भारत की ओर से खेल की शुरुआत करेंगे। भारतीय हॉकी टीम शाम को न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप-स्टेज में अपना अभियान शुरू करेगी जबकि लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और महिला युगल जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो बैडमिंटन में एक्शन में होंगी। 

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Day 1 India Schedule Matches Badminton Shooting Table Tennis India vs New Zealand Hockey
मनु भाकर - फोटो : PTI

विस्तार

सीन नदी के किनारे पर हुए भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो गया। आज से मुकाबलों की शुरुआत होगी। भारतीय खिलाड़ी सात स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। 18 खिलाड़ी बैडमिंटन, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, रोइंग, हॉकी, टेबल टेनिस और टेनिस में चुनौती पेश करने उतरेंगे। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी पूल-बी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन

बलराज पंवार करेंगे खेल की शुरुआत
दोपहर 12:30 बजे से शुरू होने वाले इवेंट में बलराज पंवार भारत की ओर से खेल की शुरुआत करेंगे। भारतीय हॉकी टीम शाम को न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप-स्टेज में अपना अभियान शुरू करेगी जबकि लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और महिला युगल जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो बैडमिंटन में एक्शन में होंगी। भारतीय खिलाड़ी निशानेबाजी में अपना खाता खोलने की कोशिश करेंगे। आज 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन और पदक के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खेलों के जरिए होगा भारत के अभियान का आगाज
वहीं, टेनिस में भी भारत अपने अभियान की शुरुआत करेगा। अनुभवी खिलाड़ी रोहन बोपन्ना श्रीराम बालाजी के साथ अपने अभियान का आगाज करेंगे। भारतीय जोड़ी का सामना पुरुष युगल के शुरुआती दौर में एडौर्ड रोजर-वेसलिन और फ्रांस के फैबियन रेबुल से होगा। हरमीत देसाई पुरुष एकल टेबल टेनिस में खेलेंगे। निशानेबाजी में पुरुषों और महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं के लिए क्वालिफिकेशन राउंड की आज शुरुआत होगी। 
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में शनिवार को भारत का कार्यक्रम
रोइंग:
पुरुष एकल स्कल्स हीट - पंवार बलराज
शूटिंग: 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन - संदीप सिंह/एलावेनिल वलारिवन और अर्जुन बाबूता/रमिता जिंदल
शूटिंग मेडल मैच: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम कांस्य और स्वर्ण पदक मैच 
शूटिंग: 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष योग्यता - अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह
टेनिस: पुरुष युगल प्रथम दौर का मैच - रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी बनाम एडौर्ड रोजर-वेसलिन और फैबियन रेबुल (फ्रांस)
शूटिंग: 10 मीटर एयर पिस्टल महिला योग्यता - मनु भाकर और रिदम सांगवान
टेबल टेनिस: पुरुष एकल प्रारंभिक दौर - हरमीत देसाई बनाम जैद अबो यमन (जॉर्डन)

बैडमिंटन ग्रुप स्टेज
पुरुष एकल ग्रुप मैच:
लक्ष्य सेन बनाम केविन कॉर्डन (ग्वाटेमाला) 
पुरुष युगल समूह मैच: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम लुकास कोरवी और रोनन लाबर 
महिला युगल समूह मैच: अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो बनाम किम सो यियोंग और कोंग ही योंग 

हॉकी - भारत बनाम न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज मैच
मुक्केबाजी: महिलाओं की 54 किग्रा ओपनिंग राउंड बाउट - प्रीति पवार बनाम थी किम एन वो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed