फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Paralympics Day 10 India Schedule: Cycling, Javelin Throw, Medal Tally Indian Athletes Result Update

Paralympics Day 10 Schedule: पेरिस में 30 का आंकड़ा छूने के लिए भारत को तीन पदक की जरूरत, देखें मौजूदा तालिका

Sat, 07 Sep 2024 09:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Sep 2024 09:16 AM IST
सार

India at Paralympics 2024 Day 10 India Schedule : पैरालंपिक में आज यानी शनिवार को 200 मीटर दौड़ में सिमरन और 400 मीटर दौड़ में दिलीप गावित से पदक की उम्मीदें हैं। इसके अलावा साइकिलिंग और स्विमिंग में भी पदक की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Paris Paralympics Day 10 India Schedule: Cycling, Javelin Throw, Medal Tally Indian Athletes Result Update
पेरिस पैरालंपिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस में चल रहे पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। देश पहले ही पैरा खेलों के इतिहास में अपने सबसे ज्यादा पदक जीत चुका है। भारत ने अब तक कुल 27 पदक जीते हैं। इनमें छह स्वर्ण, नौ रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। ऊंची कूद के खिलाड़ी प्रवीण कुमार, निशानेबाज अवनि लेखरा, भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल, तीरंदाज हरविंदर सिंह, बैडमिंटन स्टार नितेश कुमार और क्लब थ्रोअर धरमबीर नैन ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ पदक टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में था, जहां देश ने पांच स्वर्ण समेत 19 पदक जीते थे। पैरालंपिक में आज यानी शनिवार को 200 मीटर दौड़ में सिमरन और 400 मीटर दौड़ में दिलीप गावित से पदक की उम्मीदें हैं। इसके अलावा साइकिलिंग और स्विमिंग में भी पदक की उम्मीद है। 
विज्ञापन


पैरालंपिक 2024 में इन्होंने जीते पदक
  • अवनि लेखरा: स्वर्ण पदक: निशानेबाजी
  • मोना अग्रवाल: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • मनीष नरवाल: रजत पदक: निशानेबाजी
  • रुबीना फ्रांसिस: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • निषाद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • योगेश कथुनिया: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • नितेश कुमार: स्वर्ण पदक: बैडमिंटन
  • मनीषा रामदास: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • तुलसीमति मुरुगेसन: रजत पदक: बैडमिंटन
  • सुहास एलवाई: रजत पदक: बैडमिंटन
  • राकेश कुमार/शीतल देवी: कांस्य पदक: तीरंदाजी
  • सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • नित्या श्री सिवान: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • दीप्ति जीवनजी: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • अजीत सिंह: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • सुंदर सिंह गुर्जर: कांस्य पदक:एथलेटिक्स
  • शरद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • मरियप्पन थंगावेलु: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • सचिन सरजेराव खिलाड़ी: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • धरमबीर: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • प्रणव सूरमा: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • हरविंदर सिंह: स्वर्ण पदक: तीरंदाजी
  • कपिल परमार: कांस्य पदक: जूडो
  • प्रवीण कुमार: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • होकाता सेमा: कांस्य पदक: एथलेटिक्स

पेरिस पैरालंपिक में भारत का शनिवार यानी 10वें दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है:

रोड साइकिलिंग :
  • पुरुषों की रोड रेस सी 1-3 (पदक राउंड): अरशद शेख – दोपहर 1.00 बजे से
  • महिलाओं की रोड रेस सी 1-3 (पदक राउंड): ज्योति गडेरिया – दोपहर 1.05 बजे से

कैनो स्प्रिंट :
  • पुरुषों की केएल1 200 मीटर (सेमीफाइनल): यश कुमार – दोपहर 1.30 बजे से
  • महिलाओं की वीएल2 200 मीटर (सेमीफाइनल): प्राची यादव – दोपहर 2.05 बजे से

तैराकी :
  • पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई एस7 (हीट): सुयश जाधव – दोपहर 1.55 बजे से

एथलेटिक्स :
  • पुरुषों की 400 मीटर टी47 (पदक राउंड): दिलीप गावित – गेर रात 12.29 बजे से (रविवार)
  • महिला 200 मीटर टी12 (मेडल राउंड): सिमरन - रात 11:04 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Paralympics Day 10 India Schedule: Cycling, Javelin Throw, Medal Tally Indian Athletes Result Update
सिमरन - फोटो : Twitter
हरविंदर और प्रीति ध्वजवाहक होंगे
स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह और पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली प्रीति पाल रविवार को होने वाले पेरिस पैरालंपिक खेलों के समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगे। 33 वर्षीय हरविंदर ने पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बनकर इतिहास रचा था। हरविंदर ने इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता था।

हरविंदर ने कहा कि समापन समारोह के दौरान भारतीय ध्वज पकड़ना उनके लिए सर्वोच्च सम्मान की बात की है जिसका उन्होंने सपना देखा था। उन्होंने कहा, भारत के लिए स्वर्ण जीतना ऐसा सपना था जो पूरा हो गया है। अब समापन समारोह में ध्वजवाहक बनने का सर्वोच्च सम्मान मिलना जो मेरा सपना था वो पूरा हो रहा है। यह जीत उन सभी लोगों की है जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे उम्मीद है कि मैं उन लोगों को प्रेरित करूंगा जो सपने पूरा करना चाहते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed