फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Para Asian Games Indian para athletes who are medal contenders from Sumit Antil to Avani Lekhra

पैरा एशियन गेम्स: ये भारतीय पैरा एथलीट पदक के सबसे बड़े दावेदार, सुमित से लेकर अवनि तक पर रहेगी नजरें

Mon, 19 Oct 2026 06:03 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 19 Oct 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
सार
पैरा एशियन गेम्स की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो चुकी है। रविवार को उद्घाटन समारोह के साथ ही इन खेलों का बिगुल बज गया है। भारत ने पिछली बार शानदार प्रदर्शन किया था। आइए जानते हैं उन पैरा एथलीटों के बारे में जो इस बार पदक की सबसे बड़ी उम्मीद हैं...
loader
Para Asian Games Indian para athletes who are medal contenders from Sumit Antil to Avani Lekhra
पैरा एशियन गेम्स - फोटो : IANS

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 के बाद जापान का आइची-नागोया एशियन पैरा गेम्स का आयोजन करने जा रहा है। इसकी शुरुआत आधिकारिक रूप से रविवार से हो गई है। एशियन पैरा गेम्स का यह पांचवां संस्करण है और जापान पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। इवेंट 18 से 24 अक्तूबर तक चलेगा और इसमें 45 देशों के करीब 3,000 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। 

पैरा एशियन गेम्स
पैरा एशियन गेम्स - फोटो : IANS
पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ने की कोशिश 
एशियन पैरा गेम्स का पहला संस्करण ग्वांगझू (चीन) में 2010 में हुआ था। भारतीय दल ने 14 पदक जीते थे। इंचियोन (दक्षिण कोरिया) में 2014 में हुए दूसरे संस्करण में भारतीय दल ने 33 पदक जीते थे। तीसरा संस्करण इंडोनेशिया के जकार्ता में 2018 में हुआ था। भारतीय दल ने 72 पदक जीते थे। हांगझोऊ (चीन) में 2023 में हुए चौथे संस्करण में भारतीय दल ने 111 पदक जीते थे, जिसमें 29 गोल्ड और 31 सिल्वर पदक थे। भारतीय दल ने हर संस्करण में पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है। जापान में हो रहे एशियन पैरा गेम्स के पांचवें संस्करण में भारतीय दल की कोशिश अपने पिछले संस्करण के प्रदर्शन को पीछे छोड़ने और नया रिकॉर्ड बनाने की होगी। 

पैरा एशियन गेम्स
पैरा एशियन गेम्स - फोटो : IANS
168 एथलीटों का दल शामिल
एशियन पैरा गेम्स में भारत ने 168 एथलीटों का दल भेजा है। इसमें 112 पुरुष और 56 महिलाएं हैं। ये पैरा एथलीट 11 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत और धावक सिमरन शर्मा भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। 168 सदस्यीय दल में 15 ऐसे एथलीट हैं जिनके स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद अधिक है। 

इन 15 खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें 
लगातार दो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने और विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले सुमित अंतिल (भाला फेंक), पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुकीं अवनि लेखरा (निशानेबाजी), विश्व चैंपियन और पैरालंपिक पदक विजेता शीतल देवी (तीरंदाजी), पेरिस पैरालंपिक 2024 में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरविंदर सिंह (रिकर्व तीरंदाजी), टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकीं भाविना पटेल (टेबल टेनिस), टोक्यो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और कई बार के विश्व चैंपियन प्रमोद भगत (बैडमिंटन) पदक जीतने के बड़े दावेदार हैं।

इनके अलावा पैरालंपिक ते रजत पदक विजेता और पूर्व विश्व नंबर एक सुहास एल यतिराज (बैडमिंटन), पेरिस पैरालंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता निशात कुमार (बैडमिंटन), विश्व चैंपियन और पैरालंपिक पदक विजेता सिमरन शर्मा (स्प्रिंट स्पर्धा), पैरालंपिक में दो कांस्य पदक जीत चुकीं प्रीति पाल (दौड़), लगातार दो पैरालंपिक रजत पदक जीत चुके निषाद कुमार (ऊंची कूद), पेरिस पैरालंपिक 2024 में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार (ऊंची कूद), पैरालंपिक में रजत और कांस्य पदक जीत चुके शरद कुमार (ऊंची कूद), पेरिस पैरालंपिक 2024 के रजत पदक विजेता अजीत सिंह (भाला फेंक), पेरिस पैरालंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता और एशियाई रिकॉर्ड धारक धरमबीर (क्लब थ्रो) का नाम भी पदक के दावेदारों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed