फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Para Asian Games 2026 Women's Athletes shine in Hangzhou Asiad now it's time to showcase power in Japan

पैरा एशियन गेम्स: हांगझोऊ में बेटियों ने पार कराया था 100 पदक का आंकड़ा, अब जापान में भी दम दिखाने की बारी

Tue, 13 Oct 2026 06:25 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 13 Oct 2026 06:25 AM IST
विज्ञापन
सार
पैरा एशियन गेम्स का आयोजन अगले कुछ दिनों में जापान के आइची-नागोया में होगा। पिछली बार भारतीय महिला पैरा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी महिलाओं से अधिक से अधिक पदक जीतने की उम्मीद होगी।
loader
Para Asian Games 2026 Women's Athletes shine in Hangzhou Asiad now it's time to showcase power in Japan
पैरा एशियन गेम्स - फोटो : IANS

विस्तार

पैरा एशियाई खेलों में भारत की पदक तालिका में हर बार उछाल के पीछे बेटियों का दमखम बहुत अहम रहा है। हांगझोऊ पैरा एशियाड 2022 में भारत ने 2018 के 72 पदकों के मुकाबले 111 पदक जीते थे। इनमें 40 पदक भारतीय महिला एथलीटों के नाम रहे थे। उम्मीद की जा रही है कि जापान के आइची-नागोया में भी महिला एथलीटों का यही दम देखने को मिलेगा।

पिछली बार कैसा रहा था प्रदर्शन
भारत ने हांगझोऊ पैरा एशियाड 2022 में कुल 111 पदक जीते थे। कुल 111 पदक में से 40 पदक भारतीय महिला एथलीटों के नाम रहे थे। 36% हिस्सेदारी थी महिला एथलीटों की भारत के कुल पदकों में। वहीं, चार खेलों एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तीरंदाजी व टेबल टेनिस में थे महिलाओं ने जीते थे सर्वाधिक पदक।

इन पांच महिलाओं ने रचा था इतिहास
  • थुलासिमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन): 01 स्वर्ण हांगझोऊ खेलों में महिला एकल एसयू-5 वर्ग में थुलासिमथी ने जीता था। इस बार अभी तक पैरा बैडमिंटन दल घोषित होने से चयन फाइनल नहीं हुआ है।
  • शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी): तीन पदक (दो स्वर्ण और एक रजत) शीतल ने अपने नाम किए 2022 पैरा एशियाई खेलों में। इतना ही नहीं, वह दो स्वर्ण (महिला कंपाउंड व मिक्स्ड टीम) जीतने वालीं पहली भारतीय पैरा एथलीट बनीं।
  • जैनब खातून (पैरा पावरलिफ्टिंग): 61 किग्रा महिला वर्ग में जैनब ने रजत जीता था। इस बार अभी तक दल घोषित होने का है इंतजार। 
  • मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन):  एक कांस्य पदक महिला एकल एसएल-3 वर्ग में मानसी ने जीता था। इस बार अभी तक दल घोषित होने का चल रहा है इंतजार।
  • भाविना पटेल (पैरा टेबल टेनिस):  एक कांस्य पदक भाविना ने महिला एकल क्लास-4 में जीता था। इस बार भारतीय दल की ध्वजवाहिका चुनी गईं हैं भाविना। 

पैरा एशियन गेम्स
पैरा एशियन गेम्स - फोटो : IANS
इस बार पदक बढ़ाने का लक्ष्य
ग्वांगझू (चीन) 2010 से अब तक पैरा एशियाड के चार संस्करण हुए हैं, जिनमें भारत ने पदकों का जखीरा हर बार बढ़ाया है। पहले संस्करण में 14 पदक जीतकर 15वें स्थान पर रहे भारत ने हांगझोऊ 2022 पैरा एशियाड में रिकॉर्ड 111 पदक के साथ पांचवां स्थान पाया था। इस बार पदक संख्या और बढ़ाने का लक्ष्य रहेगा। 2026 पैरा एशियाड 18 से 24 अक्तूबर तक जापान के आइची नागोया में होंगे। इसमें  45 देशों के 3,000 पैरा एथलीट भाग ले रहे हैं। कुल 18 खेल और 492 पदक इवेंट होंगे। इसके लिए 121 पैरा एथलीटों का भारतीय दल (80 पुरुष व 41 महिलाएं) जापान जा रहे हैं। इस बार भी भारतीय महिला पैरा एथलीटों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed