{"_id":"66a860b3a78c3f2d7d0c1f18","slug":"pairs-olympics-china-left-america-behind-with-49th-gold-in-diving-also-won-olympic-record-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pairs Olympics: चीन ने गोताखोरी में 49वें स्वर्ण के साथ अमेरिका को पीछे छोड़ा, ओलंपिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Pairs Olympics: चीन ने गोताखोरी में 49वें स्वर्ण के साथ अमेरिका को पीछे छोड़ा, ओलंपिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया
Tue, 30 Jul 2024 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:10 AM IST
सार
इस मामले में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को स्पष्टीकरण देना पड़ा। कुछ रिकॉर्ड के मुताबिक अमेरिका के नाम भी गोताखोरी में 49 स्वर्ण है लेकिन आईओसी ने अमेरिका द्वारा 1904 ओलंपिक में ‘प्लंजिंग फॉर डिस्टेंस’ में जीते स्वर्ण को गोताखोरी की जगह तैराकी स्पर्धा का हिस्सा करार दिया।
विज्ञापन
चीन के एथलीट
- फोटो : Paris Olympics Twitter
विस्तार
चीन ने लियान जुन्जी और यांग हाओ की जोड़ी की सिंक्रोनाइज्ड 10-मीटर प्लेटफार्म में सोमवार को यहां जीत के साथ ही ओलंपिक गोताखोरी में किसी देश द्वारा सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीतने का इतिहास रच दिया। ओलंपिक गोताखोरी में चीन का यह 49वां स्वर्ण पदक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड लंबे समय तक अमेरिका के नाम था।
हालांकि, इस मामले में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को स्पष्टीकरण देना पड़ा। कुछ रिकॉर्ड के मुताबिक अमेरिका के नाम भी गोताखोरी में 49 स्वर्ण है लेकिन आईओसी ने अमेरिका द्वारा 1904 ओलंपिक में ‘प्लंजिंग फॉर डिस्टेंस’ में जीते स्वर्ण को गोताखोरी की जगह तैराकी स्पर्धा का हिस्सा करार दिया। चीन ने पिछले दोनों ओलंपिक में इस खेल के आठ में सात स्वर्ण पदक जीते है।
तीन दिन खत्म होने के बाद पदक तालिका की बात करें तो जापान छह स्वर्ण समेत 12 पदक के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद पांच स्वर्ण समेत 16 पदक जीत चुका मेजबान फ्रांस दूसरे, पांच स्वर्ण समेत 12 पदक जीत चुका चीन तीसरे, पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीत चुका ऑस्ट्रेलिया चौथे और पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीत चुका दक्षिण कोरिया पांचवें स्थान पर है। भारत एक कांस्य के साथ 26वें स्थान पर है। भारत के पदक का खाता निशानेबाज मनु भाकर ने खोला। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य अपने नाम किया।

Lian Junjie and Yang Hao jump on the top step of the podium after a near-perfect performance! 🥇
विज्ञापन विज्ञापन
-
Lian Junjie et Yang Hao sautent sur la première marche du podium après une prestation proche de la perfection ! 🥇
📷 Paris 2024 pic.twitter.com/fNXVRDIRLm— Paris 2024 (@Paris2024) July 29, 2024