फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Youth and Junior Boxing Championships: muskan, rohit and bharat enters finals

Youth and Junior Boxing Championships: मुस्कान स्वर्णिम पंच से एक जीत दूर, रोहित-भरत भी फाइनल में

Thu, 26 Aug 2021 08:18 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Aug 2021 08:18 AM IST
सार

  • रोहित और भरत भी एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे  

विज्ञापन
Youth and Junior Boxing Championships: muskan, rohit and bharat enters finals
एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा की मुस्कान (46 किग्रा) सहित तीन भारतीय मुक्केबाज दुबई में चल रही एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। मुस्कान ने कजाकिस्तान की येल्यानुर तुर्गानोवा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया।

विज्ञापन


लड़कों में चंडीगढ़ के रोहित चमोली (48 किग्रा) और हरियाणा के भरत जून (प्लस 81 किग्रा) भी स्वर्णिम पंच से एक जीत दूर हैं। जून ने किर्गिस्तान के अमीर खान रजापोव को 5-0 से और रोहित ने कजाकिस्तान के एदार कादिरखान को इसी अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिद्विंद्वयों को कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


सुप्रिया, आरजू व देविका को कांसे से करना पड़ा संतोष 
सुप्रिया रावत (66 किग्रा) और आरज़ू (54 किग्रा) को सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। सुप्रिया को उज्बेकिस्तान की सनोवर बोजोरबोएवा से 1-4 से और आरज़ू (54 किग्रा) को भी उज्बेकिस्तान की गुलदाना टिलुएरगेन के हाथों 2-3 से हार मिली। देविका घोरपड़े (50 किग्रा) को उज्बेकिस्तान की शाइना नेमाटोवैन से 0-5 से हरा मिली। लड़कों के वर्ग में अंकुश (66 किग्रा) को भी सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान केफाजलिद्दीन एर्किनबोव से 0-5 से हारकर कांसे से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


39 पदक पक्के कर चुके हैं भारतीय
भारतीय मुक्केबाजों के 39 पदक पक्के जो चुके हैं। इनमें से 14 खिलाड़ी फाइनल में पहुंच चुके हैं जबकि 25 सेमीफाइनल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed