{"_id":"599a98e94f1c1b07548b4594","slug":"wwe-superstar-jinder-mahal-always-polite-despite-of-muscle-power","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिंदर महल को कैसे मिला 'मॉर्डन डे महाराजा' का नाम, WWE में भारत की बनाई अलग पहचान ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जिंदर महल को कैसे मिला 'मॉर्डन डे महाराजा' का नाम, WWE में भारत की बनाई अलग पहचान
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
जिंदर महल
- फोटो : wwe.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WWE के सुपरस्टार जिंदर महल ने भारत वासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने न्यूयॉर्क में हो रहे समरस्लैम 2017 में शिंस्के नाकामुरा को हराकर अपना चैंपियनशिप टाइटल डिफेंड किया है। रेसलिंग के इस नए सितारे ने ऐसा कारनामा कर देश को दुनिया में एक नई पहचान दिलााई है। पिछली मई में जिंदर महल ने WWE चैंपियनशिप जीती थी। यह खिताब जीतने वाले वह भारतीय मूल के खली के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं। यह खिताब स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा गौरव माना जाता है। महल खली को अपना बड़ा भाई मानते हैं। इसके बदले में खली उन्हें हमेशा नम्र बने रहने की सीख देते हैं।
विज्ञापन
जिंदर महल का वास्तविक नाम युवराज सिंह धेसी है
जिंदर महल
- फोटो : WWE
31 साल के जिंदर महल का वास्तविक नाम युवराज सिंह धेसी है। रेसलिंग की दुनिया में महल 'मॉर्डन डे महाराजा' के नाम से भी जाने जाते हैं। इस तरह का गौरव पाकर वह प्रसन्न होते हैं। महल मूल रूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह कैलगैरी में रहते हैं। अपनी तस्वीरों में महल अक्सर चैंपियनशिप बेल्ट को कंधे पर एक तौलिए की तरह रखते हैं। ऐसा करते हुए वह WWE के नए सुपरस्टार के रूप में नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के महल खली को अपना बड़ा भाई मानते हैं
रैंडी ऑर्टन और जिंदर महल
- फोटो : WWE
पंजाब से ताल्लुकात रखने वाले महल खली को अपना बड़ा भाई मानते हैं। इनकी मां होशियारपुर के चेल्ला गांव की और पिता जालंधर के कंगारियां गांव के हैं। महल को पंजाब और भारत का वासी होने पर गर्व होता है। रिंग में वह बेहद आक्रामक हो जाते हैं। लेकिन रिंग के बाहर वह झेंपु किस्म के इंसान है। शर्मिले स्वभाव की वजह से वह खुल नहीं पाते हैं। जब बाहर रहते हैं तो परिवार को बहुत याद करते हैं। भारतीय उनको बेहद सम्मान देते हैं। दाल-रोटी इनको बहुत पसंद है। करी चिकन के शौकीन भी हैं। उनकी मंशा है कि वह हॉल ऑफ फेम में शामिल होकर महान खिलाड़ियों की फेहरिस्त में आ जाएं।