फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestling legend Dadu chougule passed away

दिग्गज पहलवान दादू चौगुले का 73 साल की उम्र में निधन

Mon, 21 Oct 2019 08:56 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 21 Oct 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Wrestling legend Dadu chougule passed away
दादू चौगुले - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के दिग्गज पहलवान दादू चौगुले का रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दिल का दौरा पड़ने ने निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 73 साल के थे। उनके परिवार में दो बेटे हैं। उनके परिजनों के मुताबिक चौगुले अस्थमा से पीड़ित थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर दो बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

विज्ञापन


किसान परिवार में जन्मे चौगुले बचपन में कुश्ती शुरू करने के बाद मोतीबाग तालिम से जुड़े थे। मोतीबाग तालिम को पहलवानों के सबसे पुराने अखाड़ों में से जाना जाता है। गणपत राव अंधालकर और बालू बिरे जैसे दिग्गजों से प्रशिक्षण लेने वाले चौगुले ने 1970 के दशक में महाराष्ट्र केसरी, रूस्तम हिन्द केसरी और महान भारत केसरी जैसे प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किए। उन्होंने 1974 में न्यू जीलैंड में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीता था। खेलों में उपलब्धि के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ध्यानचंद पुरस्कार भी दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed