फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestling Junior World Championships: Bipasha wins silver, Simran , Sito have added two more bronze medals

विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप: विपाशा की हुई 'चांदी', सिमरन और सितो ने जीते कांस्य पदक

Thu, 19 Aug 2021 08:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा (रूस)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा (रूस) Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 19 Aug 2021 08:55 PM IST
सार

विपाशा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। फाइनल में अमेरिकी पहलवान काइली वेलकर ने विपाशा को तकनीकी दक्षता के आधार पर शिकस्त दी।

विज्ञापन
Wrestling Junior World Championships: Bipasha wins silver, Simran , Sito have added two more bronze medals
विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप - फोटो : social media

विस्तार

रूस के उफा में चल रही विश्व जूनियर चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में विपाशा (76 किग्रा भारवर्ग) गोल्ड मेडल से चूक गईं। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। फाइनल में अमेरिकी पहलवान काइली वेलकर ने विपाशा को तकनीकी दक्षता के आधार पर शिकस्त दी। उधर, सिमरन 50 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। सिमरन ने बेलारूस के पहलवान नतालिया वरकिना को 7-3 से हराया जबकि सितो (55 किग्रा) ने तुर्की के पहलवान को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया। वहीं, कुसुम अजरबैजान की झाला अलीयेजा से करीबी मुकाबले में हारकर कांस्य पदक से चूक गईं।बता दें कि भारत की अर्जू (68 किग्रा वर्ग) घायल होने की वजह से कांस्य पदक मुकाबले में नहीं लडे़ंगी।

विज्ञापन




संजू और भटेरी गोल्ड से एक जीत दूर
संजू देवी (62 किग्रा) और भटेरी (65 किग्रा) ने फाइनल में प्रवेश किया। अब ये दोनों पहलवान स्वर्ण पदक से एक जीत दूर हैं। वहीं, सनेह (72 किग्रा) को सेमीफाइनल में अमेरिकी पहलावन से तकनीकी दक्षता के आधार पर हार सामना करना पड़ा। अब कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगी। बता दें कि संजू ने सेमीफाइनल में अजरबैजान के पहलवान बिरगुल सोल्टानोवा को हराया। वहीं, भटेरी ने 65 किग्रा भारवर्ग में रोमानिया के पहलवान अमीना कापेजन को मात दी। 

संजू-सनेह और भटेरी ने ऐसे बनाई थी सेमीफाइनल में जगह

इससे पहले संजू ने जर्मनी की लूसिया शरेल को 5-2 से मात दी और 0-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए क्रोएशिया की इवा गेरिच को क्वार्टरफाइनल में 4-3 से हराया था। सनेह (72 किग्रा) ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि भटेरी ने आसान ड्रॉ का फायदा उठाते हुए अंतिम चार में जगह बनाई थी। संजू ने जर्मनी की लूसिया शरेल को 5-2 से मात दी और 0-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए क्रोएशिया की इवा गेरिच को क्वार्टरफाइनल में 4-3 से हराया था। सनेह ने बेलारूस की सेनिया पातापोविच को पहले दौर में 6-2 से हराया था। वहीं मंगोलिया की टी डोर्जसुरेन को 7-0 से शिकस्त दी। वहीं, अन्य मैचों में पिंकी (53 किग्रा) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन तुर्की की एमिन केकमेक से 7-12 से हार गईं। मानसी को 57 किलोवर्ग में तुर्की की ही अलविरा कामालोग्लू ने 9-1 से हराया। मानसी ने पहले दौर में अमेरिका की क्लेयर मारी को 16-4 से मात दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed