फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestling Federation of India takes Bajrang Punias coach Shako Bentinidis under its wings

बजरंग पूनिया के कोच बेनटिनिडिस को WFI ने टोक्यो ओलंपिक तक का अनुबंध पेश किया  

Thu, 24 Oct 2019 08:51 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 24 Oct 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
Wrestling Federation of India takes Bajrang Punias coach Shako Bentinidis under its wings
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने बजरंग पूनिया के कोच शाको बेनटिनिडिस को 2020 टोक्यो ओलंपिक तक का अनुबंध पेश किया और साथ ही दीपक पूनिया और रवि दहिया की मदद के लिए रूस के मुराद गाईदारोव को नियुक्त किया। बेनटिनिडिस जेएसडब्ल्यू से जुड़े हैं और डब्ल्यूएफआई हमेशा से जार्जियाई की सेवा लेने में दिलचस्पी रखता था।

विज्ञापन


बेनटिनिडिस ने पहले पेशकश ठुकरा दी थी, लेकिन उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा था और उन्हें महासंघ के सामने झुकना पड़ा, क्योंकि डब्ल्यूएफआई उनसे खुश नहीं था और बजरंग के लिए नया कोच रखने पर विचार कर रहा था। विलफ्रेडो गार्सिया से भी कुछ दिन तक कोशिश की गई, लेकिन हाल में नूर सुल्तान में तीसरा विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाले बजरंग क्यूबाई कोच को रखने के पक्ष में नहीं थे।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, ‘जार्जियाई कोच दबाव में थे, क्योंकि डब्ल्यूएफआई बजरंग पर कोच बदलने का दबाव डाल रहा था। बजरंग ने डब्ल्यूएफआई को कहा कि बेनटिनिडिस के साथ वह अच्छा कर रहे हैं, जिससे महासंघ भी सहमत था, लेकिन उसने शर्त रखी कि बेनटिनिडिस को उनके अंतर्गत आना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने पहले इनकार किया था कि वह बजरंग के लिए नया कोच ढूंढ रहे थे, लेकिन अब उन्होंने कहा कि बजरंग के अनुरोध पर बेनटिनिडिस को नियुक्त किया है। तोमर ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि हमारे पहलवान तोक्यो ओलिंपिक में पदक जीतें। बजरंग शाको (बेनटिनिडिस) के साथ ट्रेनिंग करना चाहते थे इसलिए हमने उन्हें नियुकत किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed