पूनिया ने कटाया ओलंपिक का टिकट तो गर्व से चौड़ा हुआ गुरू योगेश्वर दत्त का सीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया (65 किग्रा) गुरुवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।
उन्होंने क्वार्टफाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वि पॉलैंड के पांचवें वरीय क्रिस्टोफ बाइन्कोस्की को एकतरफा मुकाबले में 9-2 से हराकर टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई किया। बता दें कि इससे पहले प्री क्वार्टरफाइनल में पूनिया ने स्लोवेनिया के डेविड हबट को हराया था।
बजरंग के इस खास उपलब्धि पर पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'भारत के लिए #OlympicQuota जीतने पर और वर्ल्ड रेस्लिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने पर बहुत-बहुत बधाई बजरंग बेटा। आप इसी तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहो और देश का मान बढ़ाते रहो।'
भारत के लिए #OlympicQuota जीतने पर और वर्ल्ड रेस्लिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने पर बहुत-बहुत बधाई बजरंग बेटा। आप इसी तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहो और देश का मान बढ़ाते रहो। 🇮🇳🇮🇳@BajrangPunia pic.twitter.com/vnH0w6ajTu
विज्ञापन विज्ञापन— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) September 19, 2019
बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में बजरंग पूनिया को निराशा हाथ लगी। वह कजाकिस्तान के पहलवान दौलत नियाजबकोव से हार गए। दौलत ने पुनिया को तकनीकी नियमों के आधार पर मात दी।
योगेश्वर दत्त ने बजरंग के अलावा रवि कुमार को भी बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'भाई रवि कुमार को 57 कि.ग्रा. वर्ग में ओलंपिक कोटा जीतने पर और वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने पर हार्दिक शुभकामनाएं।'
भाई #RaviKumar को 57 कि.ग्रा. वर्ग में #OlympicQuota जीतने पर और #WorldWrestlingChampionships के सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) September 19, 2019