{"_id":"5f37ef4bfc7b213d722b5eb4","slug":"wrestling-camp-to-start-from-september-1-bajrang-punia-narsingh-yadav-and-vinesh-phogat-to-join","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में 1 सितंबर से कुश्ती की वापसी, बजरंग पुनिया-नरसिंह और विनेश फोगाट लेंगी कैंप में भाग","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
देश में 1 सितंबर से कुश्ती की वापसी, बजरंग पुनिया-नरसिंह और विनेश फोगाट लेंगी कैंप में भाग
Sun, 16 Aug 2020 07:36 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 16 Aug 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
टोक्यो ओलंपिक के दावेदारों के लिए राष्ट्रीय कुश्ती शिविर एक सितंबर से शुरू होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। पुरुष पहलवानों के लिए एक महीने लंबा शिविर साई सोनीपत में होगा, जबकि महिलाएं लखनऊ केंद्र में ट्रेनिंग करेंगी। साई ने विज्ञप्ति में कहा, ‘शिविर को शुरू करने का फैसला यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि जो खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और जो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं वे अपनी ट्रेनिंग शुरू कर सकें।’
विज्ञापन
दोनों शिविर 30 सितंबर को समाप्त होंगे। पुरुष शिविर में आठ वजन वर्गों- पांच फ्रीस्टाइल (57, 65, 74, 86, 125 किग्रा) और तीन ग्रीको रोमन (60, 77, 87 किग्रा- में 26 पहलवान और सहयोगी स्टाफ के छह सदस्य हिस्सा लेंगे। महिला शिविर में पांच वजन वर्गों (50, 53, 57, 62, 68 किग्रा) में 15 पहलवान और सहयोगी स्टाफ के चार सदस्य हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
शिविर में हिस्सा लेने वाले प्रमुख पहलवानों में रवि कुमार, बजरंग पूनिया, नरसिंह यादव, दीपक पूनिया, सुमित, ज्ञानेंद्र, साजन, सुनील कुमार, निर्मला देवी, विनेश फोगाट, पूजा ढांडा, साक्षी मलिक और दिव्या काकरान शामिल हैं। साइ सोनीपत और साइ लखनऊ में खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का शिविर के लिए पहुंचने पर अनिवार्य कोविड परीक्षण होगा और 14 दिन पृथकवास में रहने के बाद वे ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान भारत सरकार, राज्य सरकार के कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देशों और साइ की मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन किया जाएगा। अगले साल होने वाले स्थगित टोक्यो ओलंपिक के लिए अब तक चार भारतीय पहलवान क्वालीफाई कर चुके हैं, जिसमें विनेश (महिला 53 किग्रा), बजरंग (पुरुष 65 किग्रा फ्रीस्टाइल), रवि कुमार दाहिया (पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल) और दीपक (पुरुष 86 किग्रा फ्रीस्टाइल) शामिल हैं। ओलंपिक में 18 वजन वर्ग हैं और पहलवान एशियाई क्वालीफायर और विश्व क्वालीफायर के जरिए क्वालीफाई कर सकते हैं।