फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestlers will go to play in World Championship, after assurance of Sports Minister, team ready to go

Wrestling: विश्व चैंपियनशिप में खेलने जाएंगे पहलवान, खेल मंत्री के आश्वासन के बाद टीम को जाने की मिली हरी झंडी

Sat, 26 Oct 2024 05:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Oct 2024 05:25 PM IST
सार

12 गैर ओलंपिक भार वर्गों की इस चैंपियनशिप में पुरुष, महिला फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग के 12 पहलवान चयनित किए गए थे। ये पहलवान अपने माता-पिता के साथ खेल मंत्री के निवास पर पहुंचे। 65 भार वर्ग में चयनित मनीषा ने कहा, हमारी क्या गलती है, हमें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलने से क्यों रोका जा रहा है।

विज्ञापन
Wrestlers will go to play in World Championship, after assurance of Sports Minister, team ready to go
मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई

विस्तार

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम शिरकत करेगी। खेल मंत्री मनसुख मांडविया के आश्वासन के बाद शुक्रवार को 28 अक्तूबर से तिराने (अल्बानिया) में शुरू हो रही चैंपियनशिप में टीम भेजने पर सहमति बन गई। भारतीय कुश्ती महासंघ ने बृहस्पतिवार को उसकी स्वायत्ता में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए चैंपियनशिप में टीम भेजने से रोक दी थी। इसके विरोध में टीम में चयनित 12 पहलवान शुक्रवार को खेल मंत्री के आवास पर पहुंच गए। खेल मंत्री, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह और पहलवानों के बीच हुई बातचीत के बाद सरकारी खर्च पर टीम भेजने का फैसला हुआ।
विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा, पहलवान उनसे मिले थे। उन्होंने कहा, अदालत का मामला अदालत में चलता रहेगा, लेकिन टीम विश्व चैंपियनशिप में जानी चाहिए। पहलवानों को खेलने का अवसर मिलना चाहिए। पहलवानों, संजय सिंह और खेल मंत्री के बीच तकरीबन एक घंटे तक बातचीत चली। संजय सिंह ने कहा, उन्हें खेल मंत्री ने आश्वासन दिया है कि अगर टीम भेजने पर अदालत में उन पर अवमानना का मामला बनता है तो इसकी जिम्मेदारी उनकी होगी। पहलवानों के टिकट हो चुके हैं और टीम रविवार की सुबह रवाना होगी। संजय सिंह ने कहा, खेल मंत्री ने महासंघ पर लगे निलंबन को हटाने के बारे में कहा है कि वह इसकी समीक्षा करेंगे। इसमें एक या इससे अधिक माह लगेगा।
विज्ञापन


12 गैर ओलंपिक भार वर्गों की इस चैंपियनशिप में पुरुष, महिला फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग के 12 पहलवान चयनित किए गए थे। ये पहलवान अपने माता-पिता के साथ खेल मंत्री के निवास पर पहुंचे। 65 भार वर्ग में चयनित मनीषा ने कहा, हमारी क्या गलती है, हमें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलने से क्यों रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed