फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestler Deepak Punia Sujeet kalkal not allowed to compete in Paris Olympic qualifiers after they reach late

Paris Olympic: पहलवान दीपक पूनिया और सुजीत की उम्मीदों को लगा झटका, क्वालीफायर्स में नहीं हो सके शामिल

Fri, 19 Apr 2024 06:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 19 Apr 2024 06:56 PM IST
सार

यह दोनों पहलवान मंगलवार से दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए थे और शुक्रवार को बिश्केक पहुंचे थे। जब तक यह दोनों भारतीय पहलवान वहां पहुंचे, उस समय तक अन्य पहलवानों के वजन की जांच शुरू हो चुकी थी जिसके बाद आयोजकों ने दीपक और सुजीत को मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Wrestler Deepak Punia Sujeet kalkal not allowed to compete in Paris Olympic qualifiers after they reach late
दीपक पूनिया - फोटो : SAI

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में पदक से चूकने वाले पहलवान दीपक पूनिया की पेरिस ओलंपिक की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। दीपक और सुजीत कलकल को एशियन ओलंपिक क्वालीफायर्स में शामिल होने की मंजूरी नहीं मिली है। यह दोनों पहलवान मंगलवार से दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए थे और शुक्रवार को बिश्केक पहुंचे थे। जब तक यह दोनों भारतीय पहलवान वहां पहुंचे, उस समय तक अन्य पहलवानों के वजन की जांच शुरू हो चुकी थी जिसके बाद आयोजकों ने दीपक और सुजीत को मंजूरी देने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


दीपक और सुजीत के पास क्वालीफाई करने का एक और मौका
एशियन ओलंपिक क्वालीफायर्स में खेलने की मंजूरी नहीं मिलने पर दीपक और सुजीत ने आयोजकों को अपनी परेशानी बताई, लेकिन वे नहीं माने। दीपक और सुजीत के पास अगले महीने वर्ल्ड क्वालीफायर्स के दौरान पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का एक और मौका रहेगा। भारत का क्वालीफिकेशन अभियान पुरुष फ्रीस्टाइल बाउट के साथ शुरू होगा। दीपक पूनिया की अनुपस्थिति में 57 किग्रा वर्ग में युवा पहलवान अमन शेहरावत पुरुष टीम की अगुआई करेंगे। 
विज्ञापन


फर्श पर सोने को हुए थे मजबूर, खाने को भी तरसे
दीपक और सुजीत भारी बारिश के कारण दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए थे। देश में अब तक हुई सबसे भारी बारिश के कारण प्रमुख राजमार्गों और सड़कों पर पानी भर जाने और दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक के अस्त-व्यस्त हो जाने के कारण दोनों दुबई हवाई अड्डे पर फंसे रह गए थे। रूसी कोच कमल मलिकोव और फिजियो शुभम गुप्ता के साथ इन दोनों को फर्श पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ा था और बारिश से उत्पन्न संकट के कारण उन्हें उचित भोजन भी नहीं मिल पा रहा था। मामला सामने आने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए दुबई के अधिकारियों से चर्चा की थी जिसके बाद यह दोनों पहलवान उड़ान भर सके थे। हालांकि देरी होने के कारण यह दोनों भारतीय पहलवान समय से बिश्केक नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed