फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Team Chess: India lost in semifinals, Uzbekistan beat 3-1, compete with Spain for third place

World Team Chess: सेमीफाइनल में हारा भारत, उज्बेकिस्तान ने 3-1 से हराया, तीसरे स्थान के लिए स्पेन से मुकाबला

Fri, 25 Nov 2022 06:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Nov 2022 06:18 PM IST
सार

अब भारतीय टीम को तीसरे स्थान के लिए स्पेन से मैच खेलना है। वहीं, उज्बेकिस्तान और चीन के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। स्पेन को सेमीफाइनल में चीन ने 3-1 से हराया।

विज्ञापन

विस्तार

फीडे वर्ल्ड टीम चेस चैंपियनशिप में मंगलवार को भारत को निराशा हाथ लगी। उज्बेकिस्तान ने सेमीफाइनल में भारत को 3-1 से हरा दिया। अब भारतीय टीम को तीसरे स्थान के लिए स्पेन से मैच खेलना है। वहीं, उज्बेकिस्तान और चीन के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। स्पेन को सेमीफाइनल में चीन ने 3-1 से हराया।
विज्ञापन


पहले राउंड में स्कोरलाइन एक वक्त 2-2 था। एसएल नारायणन ने बेहतरीन जीत हासिल की थी। हालांकि, एसपी सेथुरमन की हार ने मुकाबले की बराबरी का कर दिया। विदित संतोष गुजराती ने ड्रॉ खेला। वहीं, निहाल सरीन का मैच टाई रहा। दूसरे राउंड में गुजराती और सरीन को उज्बेकिस्तान के याकुबबोएव और सिंधरोव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। नारायणन को वोखिदोव को हराना भारत के लिए काफी नहीं था। शशिकिरण को सिंधारोव के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा।
विज्ञापन


फ्रांस को हराकर भारत का सेमीफाइनल में प्रवेश किया था
इससे पहले भारत ने टाईब्रेकर तक चले मुकाबले में फ्रांस को पराजित करके फिडे विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। पहले दोनों मुकाबलों में दोनों टीम बराबरी पर रही जिसके बाद ब्लिट्ज टाईब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमें भारत ने 2.5- 1.5 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की जीत के नायक निहाल सरीन और एस एल नारायणन रहे जिन्होंने क्रमश: जूल्स मौसर्ड और लॉरेंट फ्रेसिनेट को हराया था। भारत के शीर्ष खिलाड़ी विदित गुजराती ने फ्रांसीसी स्टार मैक्सिम वाचियर लाग्रेव को 45 चाल में बराबरी पर रोका जबकि के शशिकिरण को मैक्सिमे लेगार्ड ने 55 चाल में पराजित किया। ऐसे में सरीन और नारायणन की जीत से भारत आगे बढ़ने में सफल रहा।


वहीं, उज्बेकिस्तान ने यूक्रेन को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। इससे पहले शुरुआती मुकाबले में गुजराती ने लाग्रेव को जबकि नारायणन ने फ्रेसिनेट को हराया। सरीन और शशिकिरण ने अपनी बाजियां ड्रा खेली जिससे भारत ने यह मुकाबला 3-1 से जीता। फ्रांस ने हालांकि दूसरे मुकाबले में इसी अंतर से जीत दर्ज करके मैच को टाईब्रेकर तक खींचा। दूसरे मुकाबले में लाग्रेव ने गुजराती को जबकि फ्रेसिनेट ने नारायणन को हराया। सरीन और शशिकिरण ने फिर से अपनी बाजियां ड्रा खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed