फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Para Athletics Championship: Sachin wins gold in World Para Athletics, India's best performance

World Para Athletics Championship: सचिन ने विश्व पैरा एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण, भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Wed, 22 May 2024 06:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोबे (जापान)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोबे (जापान) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 May 2024 06:41 PM IST
सार

सचिन ने 10.30 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सोना अपने नाम किया। उन्होंने 16.21 मीटर का अपना ही रिकॉर्ड बेहतर किया जो उन्होंने पिछले साल पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था।

विज्ञापन
World Para Athletics Championship: Sachin wins gold in World Para Athletics, India's best performance
सचिन खिलाड़ी - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के सचिन सर्जेराव खिलाड़ी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरूषों के शॉटपुट एफ46 वर्ग में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, भारत ने टूर्नामेंट में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया है। भारत ने अब तक पांच स्वर्ण समेत 11 पदक जीते हैं।। इससे पहले भारत ने 2023 में पेरिस में तीन स्वर्ण समेत 10 पदक जीते थे।
विज्ञापन

सचिन ने 10.30 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सोना अपने नाम किया। उन्होंने 16.21 मीटर का अपना ही रिकॉर्ड बेहतर किया जो उन्होंने पिछले साल पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं में एफ46 श्रेणी उन लोगों के लिए है जिनकी एक या दोनों भुजाओं की गतिविधि मामूली रूप से प्रभावित है या जिनके हाथ-पैर नहीं हैं। इन एथलीटों को कूल्हों और पैरों की ताकत से थ्रो करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले सचिन स्कूली दिनों में एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे जिससे उन्होंने कोहनी की मांसपेशियां गंवा दी थीं। कई सर्जरी के बावजूद वह ठीक नहीं हो सके। सचिन ने स्वर्ण जीतने के बाद कहा- मैं इसकी ही उम्मीद कर रहा था और मैं बहुत खुश हूं। मैं पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुका हूं और वहां भी स्वर्ण जीतने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन

अभी टूर्नामेंट के तीन दिन बाकी है और कोच सत्यनारायण को पदक संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा- हमें दो और स्वर्ण की उम्मीद है। पदकों की संख्या 17 तक जानी चाहिए। इससे पहले कल पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने एफ64 भालाफेंक में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा था। थंगावेलु मरियप्पन और एकता भयान ने भी स्वर्ण पदक जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed