फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Military games 2019 Anandan Gunasekaran won 3rd gold shivpal singh and gurpreet singh wins

विश्व सैन्य खेल: आनंदन का तीसरा गोल्ड, भाला फेंक में शिवपाल ने भी जीता स्वर्ण

Thu, 24 Oct 2019 08:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Oct 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
World Military games 2019 Anandan Gunasekaran won 3rd gold shivpal singh and gurpreet singh wins
आनंदन/शिवपाल - फोटो : अमर उजाला

पैरा एथलीट आनंदन गुणशेखरन का विश्व सैन्य खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। आनंदन ने स्पर्धा का तीसरा स्वर्ण अपने नाम कर लिया है। पुरूषों की 100 मी और 400 मीटर आईटी1 स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले गुणशेखरन ने 24.31 सेकेंड के समय से 200 मीटर आईटी1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। कोलंबिया के फजार्डो पार्डो ने रजत और पेरू के कासा जोस ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन

भाला फेंक में शिवपाल सिंह का स्वर्ण

World Military games 2019 Anandan Gunasekaran won 3rd gold shivpal singh and gurpreet singh wins
शिवपाल सिंह - फोटो : पीटीआई

वहीं भाला फेंक एथलीट शिवपाल सिंह ने भी पहला स्थान हासिल किया जिससे भारत ने गुरूवार को यहां चल रहे सातवें सीआईएसएम विश्व सैन्य खेलों में पदकों में इजाफा किया। वाराणसी के पास चंदौली गांव के 24 साल के शिवपाल ने 83.33 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में इजाफा किया। शिवपाल भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं। स्पर्धा में पोलैंड के क्रुकोवस्की मार्सिन ने रजत और श्रीलंका के राणासिंघे मुदियानेसेलागे सुमेधा जगत ने कांस्य पदक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निशानेबाज गुरप्रीत सिंह का कांस्य

इसके अलावा पुरूषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पुरूष स्पर्धा में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी निशानेबाज गुरप्रीत सिंह ने 585 के कुल स्कोर से कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण यूक्रेन के कोरोस्तिलोव पावलो ने जीता जबकि चीन के याओ जोआनन ने रजत पदक हासिल किया। भारत ने अभी तक खेलों में सात पदक हासिल कर लिये हैं जिसमें छह स्वर्ण और एक कांस्य पदक शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed