फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Cup Stage 1 Archery couple Atanu Das Deepika Kumari set for new challenge in

अतानु-दीपिका की जोड़ी: विश्व कप चरण की चुनौती को तैयार टीम इंडिया की नवविवाहित जोड़ी

Tue, 20 Apr 2021 11:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 20 Apr 2021 11:02 AM IST
सार

  • कोरिया, चीन और तुर्की नहीं ले रहे हैं प्रतियोगिता में हिस्सा
  • भारतीय खिलाड़ी लय वापस पाना चाहेंगे

विज्ञापन
World Cup Stage 1 Archery couple Atanu Das Deepika Kumari set for new challenge in
दीपिका कुमारी/अतानु दास - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय तीरंदाज आज से ग्वाटेमाला में शुरू हो रहे विश्व कप चरण एक में चुनौती पेश करेंगे, जहां सब की नजरें अतानु दास और दीपिका कुमारी की नवविवाहित जोड़ी पर होंगी। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के रद्द होने के बाद विश्व कप चरण एक पहली वैश्विक प्रतियोगिता है। भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह इंतजार और भी लंबा रहा क्योंकि उन्होंने बर्लिन में जुलाई 2019 में विश्व कप चरण चार सर्किट में आखिरी बार वैश्विक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ी लय वापस पाना चाहेंगे

कोरिया, चीन, चीनी ताइपे और तुर्की जैसे एशिया की मजबूत टीमों की गैरमौजूदगी अतानु और दीपिका के नेतृत्व में भारतीय तीरंदाज टोक्यो ओलंपिक से पहले अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
 कोरिया ने पहले ही कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण लागू यात्रा प्रतिबंधों की वजह से वह ओलंपिक खेलों से पहले 2021 विश्व कप तीसरे चरण तक किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा।

एशिया की बड़ी टीमों की गैरमौजूदगी में यहां अमेरिकी और यूरोपीय देशों के बीच वर्चस्व की लड़ाई होगी। भारतीय तीरंदाज भी विशेषकर मिश्रित और टीम स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल चुके अतानु, प्रवीण जाधव और अनुभवी तरुणदीप राय की तिकड़ी के लिए यह पहला वास्तविक परीक्षण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में, भारत को दुनिया की पूर्व नंबर एक दीपिका के जरिए एक व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा मिला है, जो अंकिता भक्त और कोमलिका बारी के साथ पेरिस में अंतिम क्वालिफिकेशन प्रतियोगिता से पहले लय हासिल करना चाहेगी। अंडर-18 वर्ग की विश्व चैंपियन कोमलिका ने हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपाउंड तीरंदाजों की गैरमौजूदगी में भारत को महिलाओं की टीम और मिश्रित जोड़ी टीम से पदक जीतने की उम्मीद है। कंपाउंड तीरंदाजों को दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में कोच के संक्रमित होने के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed