फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Boxing Championship: Rohit Mor beat Jean 5-0, Shiv Thapa today Victor and Narendra will start against Polands Oscar

विश्व मुक्केबाजी : रोहित ने जीन को 5-0 से हराया, थापा आज विक्टर तो नरेंदर पोलैंड के ओस्कर के खिलाफ करेंगे आगाज

Tue, 26 Oct 2021 05:58 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 05:58 AM IST
सार

पहली बार प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में खेल रहे रोहित ने इक्वाडोर के जीन सेइसेडो को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया।पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा (63.5 किग्रा) अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को कीनिया के विक्टर ओ नियाडेरा के खिलाफ करेंगे। नरेंदर (प्लस 92 किग्रा) पोलैंड के ओस्कर सफारियान से खेलेंगे।

विज्ञापन
World Boxing Championship: Rohit Mor beat Jean 5-0, Shiv Thapa today Victor and Narendra will start against Polands Oscar
बॉक्सिंग चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित मोर (57 किग्रा) ने एआईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत के साथ आगाज किया। पहली बार प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में खेल रहे रोहित ने इक्वाडोर के जीन सेइसेडो को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया।

विज्ञापन


पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा (63.5 किग्रा) अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को कीनिया के विक्टर ओ नियाडेरा के खिलाफ करेंगे। थापा के अलावा एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार (51 किग्रा) का सामना किर्गीस्तान के अजात उसेनालीव से तो पहली बार खेल रहे गोविंद सहानी (48 किग्रा) की टक्कर इक्वाडोर के बिली जोओ ओर्तिज से होगी।
विज्ञापन


नरेंदर (प्लस 92 किग्रा) पोलैंड के ओस्कर सफारियान से खेलेंगे। एशियाई चैंपियन संजीत (92 किग्रा) और सचिन  कुमार (80 किग्रा) को पहले दौर में बाई मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed