फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World athletics championship 2021 to postponed to 2022 due to coronavirus crisis

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 की जगह 2022 में, कोविड-19 महामारी के कारण टला

Wed, 01 Apr 2020 06:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 01 Apr 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
World athletics championship 2021 to postponed to 2022 due to coronavirus crisis
विश्व एथलेटिक्स - फोटो : social media

कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक के एक साल तक टलने से 2021 में प्रस्तावित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 2021 की जगह अब 2022 में होगा। विश्व एथलेटिक्स ने टोक्यो ओलंपिक की नई तारीख घोषित होने के बाद यह फैसला करते हुए कहा कि अमेरिका में छह से 15 अगस्त 2021 तक प्रस्तावित इस चैंपियनशिप का आयोजन 2022 में होगा।

विज्ञापन


विश्व एथलेटिक्स ने कहा, ‘हम जापान के आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा घोषित ओलंपिक की नई तारीखों का समर्थन करते हैं।’ इसमें कहा गया, ‘इससे हमारे एथलीटों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिता में जाने के लिए जरूरी समय मिलेगा।’ उन्होंने कहा, ‘हर किसी को इसे लेकर लचीला होना होगा और हम ओरेगोन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए स्थानीय आयोजकों से चर्चा कर नई तारीख की घोषणा करेंगे।’
विज्ञापन


विश्व एथलेटिक्स ने कहा कि वह इसके लिए राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अलावा यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजकों से भी चर्चा कर रहे हैं। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त तक होगा जबकि यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन म्यूनिख में 11 से 21 अगस्त तक होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed