{"_id":"56d979114f1c1b7f058b4757","slug":"women-team-india-play-draw-match-in-world-table-tennis","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला टीम मुख्य ड्रॉ में पहुंचीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय महिला टीम मुख्य ड्रॉ में पहुंचीं
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला टीम क्रोएशिया को 3-0 से पराजित कर विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई कर गई हैं।
विज्ञापन
सेकेंड डिवीजन के अंतिम ग्रुप मैच में भारतीय महिलाओं ने एकतरफा जीत दर्ज की। मनिका बत्रा, मौमा दास और के शामिनी ने ग्रुप जी मुकाबले में अपने-अपने मैच जीतकर क्रोएशिया का क्लीन स्वीप कर दिया।
मनिका ने लिया राकोवा को 11-8, 12-10, 8-11, 11-6 से पराजित किया जबकि मौमा ने युआन तियान को 13-11, 9-11, 11-8, 11-2 से शिकस्त दी।
तीसरे एकल मुकाबले में शामिनी ने इवाना तुबिकानेक को 14-12, 11-8, 7-11, 11-3 से हराया। इससे पहले भारतीय महिलाओं को मंगलवार को नाइजीरिया से भिड़ना था लेकिन उसे वॉकओवर मिल गया।
विज्ञापन
पुरुष टीम ने स्विट्जरलैंड को हराया
तीसरे दौर में नाइजीरिया से हारने वाली पुरुष टीम ने स्विट्जरलैंड को 3-0 से शिकस्त दी।
सौम्यजीत घोष ने पहले एकल में एलिया शमीद को 11-8, 11-7, 8-11, 11-3 से हराया जबकि दूसरे एकल में शरत कमल ने लियोनल वेबर को 11-7, 11-7, 11-7 से शिकस्त दी। तीसरे एकल में जी साथियान ने निकोलस चैंपोड को 11-7, 11-5, 11-3 से पराजित किया।
विज्ञापन