फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   women team india play draw match in world table tennis

भारतीय महिला टीम मुख्य ड्रॉ में पहुंचीं

Fri, 04 Mar 2016 05:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Mar 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
women team india play draw match in world table tennis
- फोटो : getty

भारतीय महिला टीम क्रोएशिया को 3-0 से पराजित कर विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई कर गई हैं।

विज्ञापन


सेकेंड डिवीजन के अंतिम ग्रुप मैच में भारतीय महिलाओं ने एकतरफा जीत दर्ज की। मनिका बत्रा, मौमा दास और के शामिनी ने ग्रुप जी मुकाबले में अपने-अपने मैच जीतकर क्रोएशिया का क्लीन स्वीप कर दिया।

मनिका ने लिया राकोवा को 11-8, 12-10, 8-11, 11-6  से पराजित किया जबकि मौमा ने युआन तियान को 13-11, 9-11, 11-8, 11-2 से शिकस्त दी।

तीसरे एकल मुकाबले में शामिनी ने इवाना तुबिकानेक को 14-12, 11-8, 7-11, 11-3  से हराया। इससे पहले भारतीय महिलाओं को मंगलवार को नाइजीरिया से भिड़ना था लेकिन उसे वॉकओवर मिल गया। 
विज्ञापन


पुरुष टीम ने स्विट्जरलैंड को हराया
तीसरे दौर में नाइजीरिया से हारने वाली पुरुष टीम ने स्विट्जरलैंड को 3-0 से शिकस्त दी।

सौम्यजीत घोष ने पहले एकल में एलिया शमीद को 11-8, 11-7, 8-11, 11-3 से हराया जबकि दूसरे एकल में शरत कमल ने लियोनल वेबर को 11-7, 11-7, 11-7 से शिकस्त दी। तीसरे एकल में जी साथियान ने निकोलस चैंपोड को 11-7, 11-5, 11-3 से पराजित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed