फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Women's T20 cricket set to be included in Commonwealth Games 2022 shooting removed

2022 राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं होगी निशानेबाजी, महिला क्रिकेट को मिली जगह

Fri, 21 Jun 2019 06:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 21 Jun 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
Women's T20 cricket set to be included in Commonwealth Games 2022 shooting removed
फाइल फोटो - फोटो : ANI
महिला क्रिकेट की 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी हो गई। कॉमवेल्थ गेम्स फेडरर (सीजीएफ) कार्यकारिणी बोर्ड की यहां हुई बैठक में महिला क्रिकेट को 2022 खेलों के लिए नामित किया गया। आईसीसी और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सीजीएफ के इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन


आईसीसी ने बयान में कहा, ‘सीजीएफ सदस्यों द्वारा अभी इसे मंजूरी दी जानी बाकी है। इस फैसले के लिए ईसीबी और आईसीसी के प्रयास शामिल हैं, जिन्होंने महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेल कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए काफी मेहनत की।’
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों में सिर्फ एक बार 1998 कुआलालंपुर खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था। हालांकि इस दौरान सिर्फ पुरुष टीमों ने ही हिस्सा लिया था जिसमें दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बना था। महिला क्रिकेट के अलावा बीच वालीबॉल और पैरा टेबल टेनिस को भी 2022 खेलों के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशोबाजी बाहर, भारत का झटका:
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में निशानेबाजी शामिल नहीं होगी जिससे भारत को करारा झटका लगा है। गोल्ड कोस्ट में 2018 खेलों में भारत ने सात स्वर्ण सहित इस खेल में 16 पदक जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed