फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wilson Kipsang former marathon world record holder arrested for breaking Kenya's COVID-19 curfew

कोरोना: मैराथन के पूर्व विश्व रिकॉर्डधारक को महंगा पड़ा कर्फ्यू तोड़ना, जेल में गुजारनी पड़ी रात

Sat, 04 Apr 2020 06:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 04 Apr 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Wilson Kipsang former marathon world record holder arrested for breaking Kenya's COVID-19 curfew
विल्सन किपसांग - फोटो : ट्विटर

दुनिया भर के खिलाड़ी जहां कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं वहीं मैराथन के पूर्व विश्व रिकॉर्ड धारक केन्या के विल्सन किप्सांग खुद ही सरकारी नियमों की धजिज्यां उड़ा रहे हैं। जबकि वह खुद एक पुलिस अधिकारी हैं। विल्सन को लॉकडाउन के उल्लंघन में एक रात जेल में भी गुजारनी पड़ी। पुलिस ने उन्हें रात में कर्फ्यू के दौरान शराब पीने और ग्रुप में पूल खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें दोषी मनाते हुए जमानत पर रिहा कर दिया गया। विल्सन ने 2013 बर्लिन मैराथन विश्व रिकॉर्ड के साथ जीती थी। लंदन ओलंपिक 2012 के कांस्य पदक विजेता विल्सन को डोपिंग के चलते मौजूदा समय में वर्ल्ड इंटीग्रेटी एंटी डोपिंग यूनिट (एआईयू) ने अस्थायी रूप से निलंबित कर रखा है।

विज्ञापन


12 और एथलीट भी हो चुके हैं गिरफ्तार:
इस सप्ताह के शुरू में सरकारी निर्देशों का पालन न करने के आरोप में पुलिस ने 12 एथलीटों को भी गिरफ्तार किया था। यह सभी खतरनाक कोविड-19 महामारी के बीच सामूहिक रूप से ट्रेनिंग कर रहे थे। इसके बाद कैंप को बंद कर दिया गया। केन्याई सरकार ने सामूहिक रूप से एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed