{"_id":"5795f3924f1c1b697d21e08d","slug":"wfi-and-narsingh-appeals-to-prime-minister-for-olympics-participation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोप विवाद में फंसे नरसिंह नहीं जाएंगे ओलंपिक, खेलमंत्री ने दिए संकेत ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
डोप विवाद में फंसे नरसिंह नहीं जाएंगे ओलंपिक, खेलमंत्री ने दिए संकेत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Jul 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
विजय गोयल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवान नरसिंह यादव के ओलंपिक जाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि भारत से 119 खिलाड़ी ही रियो ओलंपिक में जाएंगे। इससे पहले खिलाड़ियों की संख्या 120 थी। खेल मंत्री के इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि नरसिंह यादव को ओलंपिक में नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विजय गोयल ने यह भी कहा है कि वे वर्ल्ड एंटी डोपिंग कोड के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, लेकिन नरसिंह के रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने पर फैसला जांच पूरी होने के बाद होगा। नरसिंह यादव रियो ओलंपिक में भारत की ओर से 74 किलोग्राम वर्ग में क्वालिफाई कर चुके थे, लेकिन उन्हें नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का दोषी पाया है।
विज्ञापन
नरसिंह का डोप टेस्ट में फेल होना भारत की ओलंपिक पदक उम्मीदों को एक बड़ा झटका है। इससे पहले भारतीय कुश्ती महासंघ ने भी नरसिंह का बचाव किया था। फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि नरसिंह के खिलाफ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और फेडरेशन उनके साथ है। इसी के तहत फेडरेशन ने अपनी शिकायत प्रधानमंत्री तक पहुँचाई है।
विज्ञापन
इससे पहले नरसिंह ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज यह कहते हुए किया कि उन्हें किसी साजिश में फंसाया जा रहा है।