{"_id":"5da84a4d8ebc3e016f0b3999","slug":"weightlifter-virjeet-kaur-won-first-national-gold-for-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटलिफ्टर विरजीत ने राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर वर्ग में पहला स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
वेटलिफ्टर विरजीत ने राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर वर्ग में पहला स्वर्ण पदक जीता
Thu, 17 Oct 2019 04:32 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 17 Oct 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
विरजीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में चंडीगढ़ की वेटलिफ्टर विरजीत कौर ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। 49 किलो वर्ग में विरजीत पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने पहले 70 किलो बारबेल में लिफ्ट किया। इसके बाद 90 किलो वर्ग क्लीन एंड जर्क में सफलता से लिफ्ट किया।
विज्ञापन
19 साल की विरजीत ने इस मेडल के साथ रिकॉर्ड भी बनाया। उनके साथ 18 और कंपीटिटर्स थीं, लेकिन कोई उन्हें टक्कर नहीं दे सकी। विरजीत का लिफ्टिंग मार्जिन रजत पदक जीतने वाली लिफ्टर से 15 किलोग्राम रहा। विरजीत ने इससे पहले 'खेलो इंडिया' में कांस्य पदक जीता था। डायरेक्टर स्पोर्ट्स तेजदीप सिंह सैनी ने भी विरजीत कौर को बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विरजीत के साथ कोच करनबीर सिंह बुटर ने भी मेडल के लिए मेहनत की है। विरजीत की इस कामयाबी में कोच करनबीर सिंह बुटर का अहम योगदान है। बुटर ने एक साल पहले मिले रजत पदक के बाद स्वर्ण को लक्ष्य बनाया। बुटर ने बताया कि पिछले नेशनल में विरजीत को रजत पदक मिला था।
विज्ञापन