फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   weightlifter Hubbard to become first transgender athlete to compete at Olympics

कामयाबी: हबर्ड ओलंपिक में खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट

Tue, 22 Jun 2021 07:05 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 22 Jun 2021 07:05 AM IST
सार

  • न्यूजीलैंड ने टोक्यो के लिए चयनित भारोत्तोलन टीम में किया शामिल 
  • 87 किग्रा भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगी लॉरेल, होंगी सबसे उम्रदराज भोरोत्तोलक  
  • 2017 में विश्व चैंपियनशिप में जीत चुकी हैं रजत पदक 

विज्ञापन
weightlifter Hubbard to become first transgender athlete to compete at Olympics
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

लॉरेल हबर्ड ओलंपिक में खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर (पुरुष से महिला बनीं) एथलीट बनेंगी। हबर्ड ने 185 क्रिगा भार उठाकर न्यूजीलैंड की पांच सदस्यीय महिला भारोत्तोलन टीम में जगह बनाई है। वह महिलाओं के प्लस 87 किग्रा भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। 43 वर्षीय हबर्ड मौजूदा खेलों में खेलने वाली सबसे उम्रदराज वेटलिफ्टर होंगी। उन्होंने आठ साल पहले 2013 में अपना लिंग बदलवाया था।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के ट्रांस एथलीटों के निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के लिए बने नियमों और सभी आवश्यकताओं को पूरा किया है। आईओसी नीति में शर्तों के साथ पुरुष से महिला बनने वालों को महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति है। इससे पहले तक उन्होंने पुरुषों की भारोत्तोलन स्पर्धाओं में भाग लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने 2017 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक और समोआ में 2019 प्रशांत खेलों में स्वर्ण पदक जीता। हबर्ड को ओलंपिक में सुपर हैवी वेट में पदक का दावेदार माना जा रहा है। वह दो अगस्त को अपना पहला मुकाबला खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध भी शुरू 
हबर्ड के टीम में चयन के साथ ही विरोध भी शुरू हो गया है। उनका कहना है कि यह अन्य महिलाओं के साथ अन्याय होगा। बेल्जियम की भारोत्तोलक अन्ना वाबेलिंगेन ने कहा कि हबर्ड का टोक्यो में चुनौती पेश करना अन्य महिलाओं के लिए अनुचित और एक बुरे मजाक की तरह है। अन्ना भी 87 किग्रा भार वर्ग में खेलेंगी। 

ऑस्ट्रेलिया ने की थी शिकायत 
हबर्ड ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया लेकिन हाथ में गंभीर चोट के चलते उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा था। ऑस्ट्रेलियाई वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने वैश्विक संस्था से उनकी शिकयत की। 


आईओसी ने 2015 में बदले थे नियम 
हबर्ड 2015 से ही ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पात्र बन गई थी, जब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओए) ने अपने नियमों में बदलाव किया। इसमें किसी भी ट्रांसजेंडर एथलीट को एक महिला के रूप में खेलने की मंजूरी दी गई। बशर्ते उनकी पहली प्रतियोगिता से कम से कम 12 महीने पहले उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर 10 नैनोमोल प्रति लीटर से कम हो। टेस्टोस्टेरोन एक हार्मोन है जो मांसपेशियों को बढ़ाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed