फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   WADA refuses to lift ban on NDTL demand

एनडीटीएल की मांग पर वाडा का प्रतिबंध हटाने से इनकार

Mon, 13 Jan 2020 05:02 AM IST
मुकेश कुमार झा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Jan 2020 05:02 AM IST
सार

-वाडा अब तक कर रहा है लैब के आईआरएमएस टेस्टों की समीक्षा
-लैब को समय से पहले राहत मिलने की उम्मीद हुई कम

विज्ञापन
WADA refuses to lift ban on NDTL demand
वाडा - फोटो : social Media

विस्तार

वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) नेशनल डोप टेस्ट लैबोरेटरी (एनडीटीएल) को समय से पहले राहत देने के मूड में नहीं है। एनडीटीएल की गुहार पर वाडा ने फिल्हाल उस पर लगे प्रतिबंध को हटाने से इंकार कर दिया है। एनडीटीएल ने वाडा से गुहार लगाई थी कि आइसोटोप रेश्यो मॉस स्पेक्ट्रोमेट्री (आईआरएमएस) को छोड़ बाकी सभी टेस्टिंग पर लगे प्रतिबंध को उठा लिया जाए। इसके लिए एनडीटीएल ने वाडा के लैब एक्सपर्ट  ग्रुप (एलईजी) को जनवरी माह में लैब का दौरा करने को कहा था।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि वाडा ने हाल ही में एनडीटीएल को सूचित किया है कि एलईजी की ओर से अब तक दिल्ली लैब की ओर से किए गए आईआरएमएस सैंपलों की समीक्षा की जा रही है। जब तक इन आईआरएमएस सैंपलों की आगे की समीक्षा और टेस्टिंग नहीं हो जाती है तब तक एनडीटीएल पर लगे प्रतिबंध को उठाना संभव नहीं होगा। वाडा ने यह भी बताया है कि एलईजी एनडीटीएल के मामले पर गंभीरता से निगाह रखे हुए है। उसकी ओर से भेजे गए सैंपलों का लैब डॉक्यूमेंटेशन पैकेज (एलडीपी) भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


वाडा ने एनडीटीएल से 2016 से 20 अगस्त 2019 तक किए गए 38 आईआरएमएस सैंपलों का डॉक्यूमेंटेशन पैकेज मांगा था। सूत्र बताते हैं कि इनमें से कुछ सैंपलों की वाडा की ओर से दोबारा टेस्टिंग कराई जा रही है। इन सैंपलों को रोम लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक तीन से चार सैंपलों का परिणाम आना बाकी है। इन सैंपलों का परिणाम आने के बाद एलईजी एनडीटीएल के मामले पर एक बार फिर बैठेगी। इसके बाद ही वाडा की टीम एनडीटीएल का दौरा करने पर विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एनडीटीएल चाहता था कि इस प्रक्रिया को  जल्द से जल्द निपटाकर एलईजी जनवरी माह में ही लैब का दौरा कर परीक्षण कर ले। वाडा ने एनडीटीएल पर बीते वर्ष 23 अगस्त को छह माह का प्रतिबंध लगाया था। इस हिसाब से वाडा टीम का फरवरी माह में लैब का दौरा बनता है। वाडा के जवाब और नए समीकरणों से साफ लग रहा है कि एनडीटीएल को छह माह का प्रतिबंध काटना पड़ सकता है। उससे पहले उसे कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। वाडा की टीम के दौरे के बाद ही यह साफ होगा कि एनडीटीएल पर लगा प्रतिबंध हटेगा या फिर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। लैब की ओर से वाडा को लिखा जा चुका है कि एलईजी की ओर से जताई गई 47 आपित्तयों में से 45 को पूरा किया जा चुका है। लैब आईआरएमएस की आपत्तियां दूर करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed