फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   WADA President Craig Reedie says banning Russian national team for Doping Test is right

रूस पर चार साल के बैन को वाडा प्रमुख क्रैग रीडी ने सही बताया

Sat, 28 Dec 2019 10:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 28 Dec 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
WADA President Craig Reedie says banning Russian national team for Doping Test is right
वाडा - फोटो : social Media

वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) के प्रमुख क्रैग रीडी ने शुक्रवार को रूस पर डोपिंग के लिए लगे चार साल के बैन को सही ठहराया है। रीडी ने कहा कि रूस पर लगाया गया चार साल का बैन एकदम सही है। वाडा ने इस महीने की 9 तारीख को रूस पर गलत सैंपल्स भेजने के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया था। अब रूस ने वाडा के इस फैसले को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) चुनौती दी है।

विज्ञापन


इसी महीने वाडा ने रूस पर एथलीटों के गलत सैंपल्स भेजने पर प्रतिबंध लगाया था। इससे वह ओलंपिक और 2022 फुटबॉल विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएगा। रूसी राष्ट्रपति ने वाडा की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया था। उन्होंने कहा था कि रूस इस प्रतिबंध के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन


विश्व डोपिंग एजेंसी की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया था कि रूसी अधिकारियों ने कई संभावित डोपिंग मामलों को छिपाने के लिए मास्को प्रयोगशाला डेटाबेस में छेड़छाड़ की थी। वाडा के प्रवक्ता ने कहा था कि रूस को प्रतिबंध के साथ निलंबित करने का निर्णय सभी की सहमती से लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed