{"_id":"609b38011358533c727545e3","slug":"viswanathan-anand-will-raise-money-for-corona-relief-fund-by-playing-online-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase: आनंद ऑनलाइन मैच खेलकर जुटाएंगे धन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
#ladengecoronase: आनंद ऑनलाइन मैच खेलकर जुटाएंगे धन
Wed, 12 May 2021 07:35 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 12 May 2021 07:35 AM IST
सार
- मैचों से होने वाली राशि कोरोना राहत कोष में दी जाएगी दान
- हंपी, हरिका, सरीन और रमेशबाबू भी लेंगे इन मैचों में भाग
- आनंद के साथ मैच खेलने के लिए 11000 तो अन्य संग बाजी के लिए देने होंगे करीब 1800 रुपये
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और चार अन्य ग्रैंडमास्टर कोरोना राहत कोष के लिए धन जुटाने के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे शतरंज खिलाड़ियों के साथ ऑनलाइन शतरंज मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
चेस डॉट कॉम ब्लिटज धारक या 2000 से कम फिडे रेटिंग वाले खिलाड़ी करीब 11000 रुपये (150 डॉलर) दान देकर आनंद के साथ खेल सकते हैं। बाकी ग्रैंडमास्टर्स के साथ खेलने के लिए करीब 1800 रुपये (25 डॉलर) देने होंगे। दानराशि नुमाइशी मैचों के दौरान भी स्वीकार की जाएगी। मैच शाम साढे़ सात बजे से चेस डॉट कॉम पर प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
वेबसाइट ने कहा कि वह भी दानराशि के समान रकम कोष में देगी। मैच में आनंद के अलावा कोनेरू हंपी, डी हरिका, निहाल सरीन और पी रमेशबाबू भाग लेंगे। इससे एकत्र होने वाली सारी राशि रेडक्रॉस इंडिया और भारतीय शतरंज महासंघ के चेकमेट कोविड अभियान को जाएगी।
विज्ञापन
हमारी तरफ से छोटा सा योगदान है यह
‘हमें पता है कि भारत कोरोना संकट से जूझ रहा है। इस समय हम सभी किसी ना किसी रूप में प्रभावित हैं। ऐसा कोई भी नहीं है जिस पर इसका असर नहीं हुआ है। हम सभी को कोरोना राहत कोष में योगदान देना चाहिए। आप भारत के सर्वश्रेष्ठ ग्रैंडमास्टर्स के साथ खेल सकते हैं और चेस डॉट कॉम पर दान दे सकते हैं। यह शतरंज समुदाय की ओर से छोटा सा योगदान है। उम्मीद है कि आप सभी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।’ -विश्वनाथन आनंद