{"_id":"5babb920867a557eb34153c5","slug":"viswanathan-anand-beats-markus-ragger-as-indian-men-crush-austria-3-5-0-5-in-chess-olympiad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद के दम पर भारतीय टीम ने शतरंज ओलंपियाड में आस्ट्रिया को 3.5-0.5 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आनंद के दम पर भारतीय टीम ने शतरंज ओलंपियाड में आस्ट्रिया को 3.5-0.5 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
viswanathan anand
विश्व रैपिड चैंपियन विश्वनाथन आनंद के शानदार खेल के दम पर भारतीय पुरुष टीम ने 43वीं शतरंज ओलंपियाड चैंपियनशिप में बुधवार को आस्ट्रिया को 3.5-0.5 से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 12 साल बाद ओलंपियाड में खेल रहे आनंद, मार्कस रैगर को पराजित किया।
विज्ञापन
अन्य मैचों में पी हरिकृष्णा ने वेलेटाइन ड्रागनेव को और विदित गुजराती ने आंद्रेस को पराजित किया। बी अधिबान ने पीटर के साथ ड्रॉ खेला। इस जीत से भारतीय टीम चार अंकों के साथ 40 अन्य टीमों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। अगले दौर में भारत का सामना कनाडा से होगा।
विज्ञापन
वहीं, महिला टीम ने वेनेजुएला को 4-0 से मात दी। 33 टीमों में शीर्ष पर चल रही भारतीय टीम की भिड़ंत अगले दौर में सर्बिया से होगी।