फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vishwanathan Anand and other India chess player will play online tournament to collect fund for Covid19 Aid

फंड जुटाने को ऑनलाइन चेस खेलेंगे आनंद और हंपी, मुकाबले से मिला पैसा पीएम कोष में जाएगा

Sun, 05 Apr 2020 06:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 05 Apr 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
Vishwanathan Anand and other India chess player will play online tournament to collect fund for Covid19 Aid
विश्वनाथन आनंद - फोटो : Pintrest

पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और पांच अन्य प्रमुख भारतीय खिलाड़ी कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई के लिए धन जुटाने के लिए 11 अप्रैल को ऑनलाइन शतरंज प्रदर्शनी मुकाबले में भाग लेंगे। भारतीय खिलाड़ी चेस डाट काम पोर्टल के माध्यम से दुनिया भर के खिलाड़ियों से भिड़ेंगे।

विज्ञापन


आनंद के अलावा भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी विदित एस गुजराती, पी हरिकृष्णा, भास्करन अधिबान (सभी ग्रैंडमास्टर्स) के साथ देश की शीर्ष दो महिला खिलाड़ी कोनेरू हंपी और द्रोणावल्ली हरिका प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इस आयोजन का सीधा प्रसारण चेसडाटकाम/टीवी पर होगा जहां किए गए सभी दान को ‘पीएम केयर्स’ कोष में दिया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधों के कारण आनंद इस समय जर्मनी में हैं।
विज्ञापन


आनंद के खिलाफ खेल सुनिश्चित करने के लिए कम से कम 150 डॉलर का दान करना होगा। हालांकि खिलाड़ी 25 डॉलर देकर पंजीकरण कराकर छह में से दो भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेल सकते है जिसमें एक आनंद भी हो सकते हैं। आनंद के खिलाफ खेलने के लिए सिर्फ पांच स्थान बचे हुए हैं। इसके अलावा सबसे अधिक दान करने वाले तीन लोगों को आनंद के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वनाथन आनंद

कोविड-19 राहत के लिए भारतीय शतरंज समुदाय की कोशिश का समर्थन करें

 
द्रोणावल्ली हरिका

यह शानदार है कि हम घर से खेल सकते हैं और किसी अच्छे काम के लिए धन इकट्ठा कर सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed