फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vinesh Phogat wins gold medal in Rome Ranking Series event in Wrestling

विनेश फोगाट ने रोम रैंकिंग सीरीज में जीता स्वर्ण, इक्वाडोर की लुईसा को फाइनल में दी मात

Sat, 18 Jan 2020 07:48 AM IST
आसिम खान स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 18 Jan 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat wins gold medal in Rome Ranking Series event in Wrestling
विनेश फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (53 किग्रा) ने रोम रैंकिंग सीरीज कुश्ती चैंपियनशिप का फाइनल जीत लिया है। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की चैंपियन विनेश फोगाट ने इक्वाडोर की लुईसा एलिजाबेथ वालवरडे मेलेमड्रेस को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 

विज्ञापन


इसी के साथ विनेश फोगाट ने साल 2020 का पहला स्वर्ण पदक भी जीत लिया है। विनेश सेमीफाइनल में चीन की कियानयु पांग को 4-2 से हराकर फाइनल में पहुंची थीं। भारतीय पहलवान इस टूर्नामेंट में अब तक दो रजत जीत चुके हैं। सुनील कुमार और अंशु मलिक (57 किग्रा) ने यह पदक जीते हैं। 
विज्ञापन


विनेश ने पहले दौर में यूक्रेन की क्रिस्टिना बेरेजा को एकतरफा मुकाबले में 10-0 और क्वार्टर फाइनल में चीन की लैनुआन लुओ को 15-5 से पराजित किया। बेरेजा के खिलाफ विनेश ने ‘डबल लेग’ आक्रमण से जीत हासिल की। वहीं लुओ पर जीत काफी मुश्किल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लुओ मजबूत प्रतिद्वंद्वी थीं जो पहले पीरियड के  बाद 5-2 से बढ़त बनाए थीं लेकिन विनेश ने कुछ चतुर प्रयासों से दूसरे पीरियड में अंक जुटाए। दो बार उन्होंने लुओ को पैर से गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed