फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vinesh Phogat defeat in final against Chun Lei in asian Wrestling Championships

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप: फाइनल में हारी विनेश फोगाट, सिल्वर से करना पड़ा संतोष

Thu, 01 Mar 2018 07:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Mar 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat defeat in final against Chun Lei in asian Wrestling Championships
Vinesh Phogat

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट को इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। उन्हें 50 किलोग्राम वाली फ्रीस्टाइल कैटेगरी में चीन की चुन ली ने 2-3 से हराया।

विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट इस महिला पहलवान ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में जापान की युकी इरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि चीनी रेसलर के खिलाफ आखिरी और निर्णायक मुकाबले में विनेश ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन


शुरुआत में चीनी रेसलर ने विनेश पर 1-0 से बढ़त बना रखी थी, लेकिन विनेश ने अपनी कलात्मक रेसलिंग का जौहर दिखाते हुए जल्दी ही मैच में 2 प्वॉइंट कर स्कोर 2-1 से अपने हक में कर लिया। हालांकि इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने मैच के आखिरी दो मिनट में जबर्दस्त वापसी के साथ एक के बाद एक लगातार दो प्वॉइंट स्कोर किए और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed