{"_id":"5a9806934f1c1bf07b8ba089","slug":"vinesh-phogat-defeat-in-final-against-chun-lei-in-asian-wrestling-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप: फाइनल में हारी विनेश फोगाट, सिल्वर से करना पड़ा संतोष","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप: फाइनल में हारी विनेश फोगाट, सिल्वर से करना पड़ा संतोष
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Mar 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat
एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट को इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। उन्हें 50 किलोग्राम वाली फ्रीस्टाइल कैटेगरी में चीन की चुन ली ने 2-3 से हराया।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट इस महिला पहलवान ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में जापान की युकी इरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि चीनी रेसलर के खिलाफ आखिरी और निर्णायक मुकाबले में विनेश ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन
शुरुआत में चीनी रेसलर ने विनेश पर 1-0 से बढ़त बना रखी थी, लेकिन विनेश ने अपनी कलात्मक रेसलिंग का जौहर दिखाते हुए जल्दी ही मैच में 2 प्वॉइंट कर स्कोर 2-1 से अपने हक में कर लिया। हालांकि इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने मैच के आखिरी दो मिनट में जबर्दस्त वापसी के साथ एक के बाद एक लगातार दो प्वॉइंट स्कोर किए और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन